RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

दरभंगा:ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का हुआ शुभारंभ।

दरभंगा/बिहार 04 दिसम्बर।दरभंगा समाहरणालय अवस्थित जिला सूचना भवन के भूतल पर ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का शुभारंभ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी राजीव रौशन के कर कमलों से फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर  चंद्रिमा अत्री, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, जिला आईटी प्रबंधक संजय कुमार सहनी, वहीं राजनीतिक दल की ओर से लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार झा, भाजपा के प्रतिनिधि अशोक नायक एवं माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा डम्मी मतदान कर बीयू,सीयू एवं वीवी पैट का परीक्षण किया गया एवं उपस्थित पदाधिकारी गण व राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों द्वारा भी ईवीएम व भीभी पेट का परीक्षण डम्मी मत डालकर किया गया।
इस अवसर पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में जिला स्तर पर जिला सूचना भवन में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किया गया है, कोई भी मतदाता या जनप्रतिनिधि यहाँ आकर ईवीएम व भीभी पैट से मतदान करने की प्रक्रिया या ईवीएम व भीभी पैट से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे।

rktvnews

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति‍ ने पलाई के सेंट थॉमस कॉलेज के प्लैटिनम जुबली समारोह के समापन समारोह में शिरकत की।

rktvnews

डॉ. मांगी लाल जाट ने सचिव, डेयर एवं महानिदेशक, भाकृअनुप का कार्यभार संभाला।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई हेतु दिए गए निर्देश।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उप विकास आयुक्त ने की ‘जिवेदोक अभियान’ की समीक्षा बैठक, कुल 17 प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment