RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:इंडिया गठबंधन समर्थित आरजेडी प्रत्याशी सोनू राय ने किया नामांकन।

यह चुनाव क्षेत्र के विकास और अधिकारों की लड़ाई है : सोनू राय

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 अप्रैल।भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद सदस्य पद के लिए इंडिया गठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सोनू कुमार राय ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले मां आरण्य देवी मंदिर और महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
नामांकन के बाद महाराजा कॉलेज,आरा के खेल मैदान में एक भव्य नामांकन सभा का आयोजन किया गया, जिसमें इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। सभा की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी ने की, जबकि संचालन राजद जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह ने कहा कि यह चुनाव क्षेत्र के विकास, सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का चुनाव है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से सोनू राय को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन सामाजिक न्याय और विकास की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सोनू राय को जुझारू और जनसमर्पित उम्मीदवार बताते हुए उनकी जीत को क्षेत्र के विकास के लिए अहम बताया।राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भोला यादव ने भाजपा-जदयू सरकार पर निशाना साधते हुए इसे जनविरोधी बताया और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक मजबूत संगठन खड़ा करने का आह्वान किया।अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनवर आलम ने गठबंधन की एकजुटता को सबसे बड़ी ताकत बताया।भाकपा माले के राजू यादव ने कहा कि यह चुनाव गरीब, किसान और मजदूरों की आवाज को मजबूत करने का अवसर है।अंत में सोनू कुमार राय ने सभी नेताओं और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि यह चुनाव क्षेत्र के विकास और अधिकारों की लड़ाई है।उन्होंने विश्वास जताया कि भोजपुर और बक्सर के जनप्रतिनिधि उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाएंगे।इस मौके पर पूर्व विधान पार्षद लालदास राय, पूर्व मंत्री उदित राय, पूर्व विधायक विजयेंद्र यादव, राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया समेत कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट एयर पोर्ट से देहरादून-अयोध्या, देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-वाराणसी के लिए एयर कनेक्टिविटी के अंतर्गत फ्लैग ऑफ़ कर एलाइंस एयर की उड़ानों का शुभारम्भ किया

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

शिक्षा मंत्रालय ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस, 2024 पर तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थानों (टीओएफईआई) के लिए कार्यान्वयन मैनुअल लॉन्च किया।

rktvnews

भोजपुर जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन का फाइनल भोजपुर पैंथर बनाम U.C.C.RED के बीच।

rktvnews

एनएचएआई ने ब्लैकलिस्टिंग के लिए ‘ढीले फास्टैग’ की रिपोर्टिंग की प्रक्रिया को मजबूत किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 जनवरी 26

rktvnews

Leave a Comment