RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: गृह मंत्री अमित शाह के पटना आगमन को ले रणनीति संबंधी भाजपा भोजपुर की बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 26 मार्च।आज भाजपा के जिला कार्यालय बाम पाली में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 30 मार्च को भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह के पटना बापू सभागार में आयोजित सभा की सफलता हेतु आवश्यक रणनीति बनाया गया। बैठक में जिला के उपाध्यक्ष सूर्यकांत पांडे महामंत्री संतोष चंद्रवंशी पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा को कार्यक्रम की तैयारी हेतु समिति का प्रमुख बनाया गया। बैठक में वरिष्ठ नेता हरेंद्र पांडेय उपाध्यक्ष ज्योति प्रकाश कुशवाहा निशांत सिंह सिंगर धनंजय तिवारी मंत्री अनुपमा पम्मी चुन्नी देवी कार्यालय मंत्री सुनील कुमार श्रीवास्तव सह कार्यालय मंत्री नितेश दुबे मुख्यालय प्रभारी संजय सिंह प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह शशि चौधरी विमलेश सिंह सह कोषाध्यक्ष रितेश कुमार श्रीवास्तव युवा मोर्चा अध्यक्ष विभु जैन पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी मिथिलेश पांडे इत्यादि मौजूद थे। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि भोजपुर जिले से ऐतिहासिक संख्या में लोग सम्मिलित होंगे पुरे देश में माननीय गृह मंत्री श्री अमीत साह जी को लोग लौह पुरुष के रूप में देखते हैं जिन्होंने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 56 A को खत्म कर करोड़ों देश वासियों के सपनों को पूरा कर जम्मू-कश्मीर को पुरे देश से जोड़ने के संकल्प को पूरा किया। पड़ोसी देश को और देश के फिरका परस्त ताकतों को भी बेनकाब कर आज जम्मू और कश्मीर में अमन और शांति कायम किया , बैठक के अंत में अरवल के पुर्व विधायक चितरंजन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और दो मिनट का शोक व्यक्त कर उनके आत्मा की शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई।

Related posts

देवघर:उपायुक्त ने चौपामोड़ से हसंडीहा एवं देवघर से मधुपुर फोरलेन कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश।

rktvnews

बिहार: स्वच्छता रैंकिंग : पटना को वाटर प्लस, बिहार के 100 शहरों को ओडीएफ प्लस का सर्टिफिकेशन मिला।

rktvnews

पटना:नलिन विलोचन शर्मा की जयंती पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई लघुकथा-गोष्ठी।

rktvnews

आरा सांसद ने उपमुख्यमंत्री के समीक्षात्मक बैठक में बाढ़, जमीन सर्वे, होमगार्ड बहाली, स्मार्ट मीटर,95 लाख परिवार को 2 लाख उधमी योजना सहित रोड़, अस्पताल से जुड़े कई सवालों को उठाया और सौपा ज्ञापन।

rktvnews

श्रमिकों का द्वार कार्यक्रम में विधायक मनोज कुमार यादव ने की शिरकत।

rktvnews

भोजपुर पुलिस की अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी,जगदीशपुर थानान्तर्गत हत्या के कांड में संलिप्त 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment