RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

श्रमिकों का द्वार कार्यक्रम में विधायक मनोज कुमार यादव ने की शिरकत।

मोतिहारी/पूर्वी चंपारण 26 जून। मंत्री श्रम संसाधन विभाग के निर्देश के आलोक में एवं श्रम अधीक्षक, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के नेतृत्व में प्रखंड कोटवा के मच्छरगावा पंचायत में श्रमिकों का द्वार कार्यक्रम (महा कैंप) का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक कल्याणपुर मनोज कुमार यादव थे।
उक्त कार्यक्रम में बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत निबंधित निर्माण श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के बारे में एवं ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है इसकी विस्तृत जानकारी श्रम अधीक्षक, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा दी गई। विभिन्न योजनाओं की विवरणी निम्न है- 1. मातृत्व लाभ- प्रथम दो प्रसवो के लिए 2. पितृत्व लाभ – श्रमिक की पत्नी निबंधित नहीं होने की स्थिति में श्रमिक के प्रथम दो संतानों के लिए दे लाभ 3. शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता- निर्माण श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई के लिए सहायता दी जाती है! 4. नकद पुरस्कार – निबंधित निर्माण श्रमिक के दो संतानों को मैट्रिक या इंटर में प्रथम श्रेणी से पास होने के उपरांत लाभ भी जाती है! 5. विवाह के लिए वित्तीय सहायता- निबंधित निर्माण श्रमिकों के पुत्री के विवाह उपरांत इस योजना से लाभान्वित किया जाता है! 6. साइकिल क्रय योजना 7. औजार क्रय योजना 8. भवन मरम्मती अनुदान योजना- निबंधित निर्माण श्रमिक को उनके भवन की मरम्मती के लिए सहायता के रूप में राशि दी जाती है! 9. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना- इस योजना अंतर्गत निर्माण श्रमिकों को वस्त्र खरीदने के लिए प्रति वर्ष उनके खाते में राशि अंतरित की जाती है! 10. पेंशन योजना – निर्माण श्रमिक की उम्र 60 वर्ष हो जाने के उपरांत उनको प्रति माह ₹1000 की राशि पेंशन के रूप में दी जाती है! 11.परिवारिक पेंशन- पेंशन धारी की मृत्यु के पश्चात पेंशन धारी को प्राप्त राशि का 50% उनके आश्रित को पेंशन के रूप में दी जाती है! 12. विकलांगता पेंशन- निबंधित निर्माण श्रमिक को विकलांग होने की स्थिति में विकलांगता पेंशन दी जाती है! 13. दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता – या सहायता निर्माण श्रमिक के मृत्यु के उपरांत उनके निकटतम आश्रित को दी जाती है! 14. मृत्यु लाभ – निर्माण श्रमिकों के मृत्यु उपरांत उनके निकटतम आश्रित को स्वाभाविक मृत्यु की स्थिति में दो लाख एवं दुर्घटना मृत्यु की स्थिति में ₹4 लाख का अनुदान दी जाती है! साथ ही 16 प्रकार की योजनाओं से आच्छादित होने वाले श्रमिकों को मम्मी चेक देकर उनके मनोबल को उत्साहित किया गया।

Related posts

सारण:बिहार दिवस के अवसर पर विभिन्न वर्गों के मतदाताओं से बने अलग अलग डब्बों की समावेशी मतदाता जागरूकता ट्रेन के माध्यम से मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति किया गया जागरूक।

rktvnews

पटना:150 से अधिक नव-जिज्ञासु स्त्री-पुरुषों ने ली इस्सयोग की ‘शक्तिपात दीक्षा’!ईश्वर की कृपा होती है तभी सदगुरु मिलते हैं : माँ विजया

rktvnews

सितंबर में होने वाले पितृपक्ष मेले की तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

ग्वालियर:आईटीआई की कोई भी सीट खाली न रहे : कलेक्टर ,रुचिका चौहान

rktvnews

नवादा:मंडल कारा नवादा में प्रोवेशन ऑफ ऑफेन्डर्स एक्ट, 1958 पर कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने डीएसएससी, वेलिंगटन में 79वें स्टाफ कोर्स में भाग ले रहे भारतीय सशस्त्र बलों के भावी नेतृत्व को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment