RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मुख्यमंत्री का राजस्थानी उद्यमियों के साथ संवाद, हर्षोल्लास से देश-विदेश में मनाए राजस्थान दिवस : मुख्यमंत्री

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )26 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रवासी राजस्थानियों से देश – विदेश में राजस्थान दिवस चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (30 मार्च) को हर्ष और उल्लास से मनाने का आह्वान किया है।
श्री शर्मा मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थानी उद्यमियों के साथ संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने सनातन संस्कृति को सम्मान देते हुए इस बार से राजस्थान दिवस अंग्रेजी कलैण्डर के स्थान पर भारतीय पंचाग की तिथि नव संवत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाने का निर्णय किया है।

देवस्थान विभाग के अधीन मंदिरों में होगा विशेष आरती का आयोजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर सप्ताहभर (25 से 31 मार्च) प्रदेश में कई आयोजन कर विभिन्न वर्गाें को सौगात दे रही है। इसी क्रम में राजस्थान दिवस पर देवस्थान विभाग के अधीन मंदिरों में विशेष आरती का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने उद्यमियों से प्रवासी राजस्थानियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर देश के अन्य राज्यों एवं विदेश के कई शहरों में राजस्थान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया।
बैठक में उद्यमियों ने राजस्थान दिवस के संबंध में मुख्यमंत्री को सुझाव प्रस्तुत किए और उन्हें वृहद् स्तर पर इस तरह का ऐतिहासिक आयोजन करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव उद्योग अजिताभ शर्मा, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) आलोक गुप्ता, राजस्थान फाउंडेशन आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा सहित संबंधित अधिकारीगण एवं राजस्थानी उद्यमी उपस्थित रहे।

Related posts

सैन्य नर्सिंग सेवा ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस, 2024 मनाया।

rktvnews

भोजपुर:प्रसिद्ध होटल व्यवसायी रोहित सिंह के आकस्मिक निधन पर बड़हरा विधायक ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

भोजपुर:श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ विष्णु नगर, स्वामी रंगनाथाचार्य ने दिया आध्यात्म का संदेश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने विशाल कार रैली को दिखाई हरी झंडी!कार रैली में शामिल मतदाताओं को दिलाई शपथ।

rktvnews

मिसाइल सह गोला बारूद (एमसीए) बार्ज नौका एलएसएएम 9 (यार्ड 77) का अंतरण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment