RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने विशाल कार रैली को दिखाई हरी झंडी!कार रैली में शामिल मतदाताओं को दिलाई शपथ।

भोपाल /मध्यप्रदेश 05 नवंबर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल आशीष सिंह ने जिला निर्वाचन कार्यालय एवं लायंस इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित विशाल कार रैली को लाल परेड मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पूर्व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाकर सभी से मतदान करने की अपील की।
रैली में जिला स्वीप नोडल अधिकारी ऋतुराज सिंह, एडीएम हरेन्द्र नारायण सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, लायंस इंटरनेशनल के सदस्य एवं बड़ी संख्या में शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन एवं कलेक्टर ने विंटेज कार में सवार होकर रैली में भाग लिया और मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए विट्ठल मार्केट पर समाप्त हुई।

Related posts

मध्यप्रदेश:संशयमुक्त और शीघ्र न्याय दिलाने में सहायक होंगी विज्ञान प्रयोगशालाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इटली में जी7 व्यापार मंत्रियों की बैठक के दौरान अपने समकक्षों के साथ बैठकें कीं।

rktvnews

OPPO India ने Reno12 5G सीरीज़ लॉन्च की; AI फोन की उपलब्धता आसान बनाई।

rktvnews

बागेश्वर धाम सरकार में सरकार : साम्प्रदायिकता और कॉर्पोरेट का विधिवत पाणिग्रहण।

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, बक्सर द्वारा माइक्रो ऑब्ज़र्वर प्रशिक्षण का निरीक्षण।

rktvnews

छत्तीसगढ़ सहित झारखंड की सभी लोकसभा सीट जीत रही भाजपा : विष्णु देव साय

rktvnews

Leave a Comment