RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़ चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स भवन में हुआ फूड लाइसेंस एंव पंजीयन कैंप का आयोजन 81 व्यापारियों ने करवाया अपना लाइसेंस एवं पंजीयन।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) से लाइसेंस/पंजीयन कराना अनिवार्य : खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)26 मार्च।रामगढ़ बिजुलिया स्थित रामगढ़ चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के भवन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, रामगढ़ झारखंड के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीप श्री तथा आए हुए सहयोगियों ने आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थ के संदर्भ में जागरूक किया एवं लाइसेंस एवं पंजीयन कराने का अपील किया। साथ ही साथ शिविर में आए हुए व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम एवं विनियम 2011 में निहित प्रावधानों की जानकारी दी गयी। वहीं रामगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के निवर्तमान अध्यक्ष विनय कुमार अग्रवाल एवं सत्र 2025 – 27 के अध्यक्ष मंजीत सहानी ने आए हुए अधिकारियों को पुष्पगुच्छा देकर अभिनंदन किया एवं व्यापारियों को फूड लाइसेंस एवं पंजीयन के लिए जागरूक करने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि आज के बाद इस तरह का कार्यक्रम एक बार और करनी चाहिए जिससे व्यापारियों के बीच आज का कार्यक्रम की जानकारी मिल सके और वो अगली बार अपना लाइसेंस एवं पंजीयन करा सके उन्होंने सभी खाने पीने की सामग्री बेचने वाले सभी होटल/रेस्टोरेंट/ढ़ाबा,डिस्ट्रीब्यूटर,हॉल सेलर,रिटेलर,आरओ वॉटर प्लांट,बेकरी दुकान,किराना दुकान,फ़ूड सप्लीमेंट बेचने वाले,दवा दुकान,फल सब्ज़ी विक्रेता एवं गन्ना जूस,फल जूस विक्रेता,अंडा/चिकन/मिट/मछली बिक्रेता एवं सभी फ़ास्ट फ़ूड,ठेला खोमचा को लाइसेंस/पंजीयन प्राप्त करना अनिवार्य है। शिविर के दौरान कल 81 आवेदन प्राप्त हुए जिनमे 33 लाइसेंस के एवं 48 पंजीयन के आवेदन थे। आज के इस शिविर में मुख्य रूप से रामगढ़ चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह सत्र 2025-27 के उपाध्यक्ष अमरेश गणक,मानद सचिव मनोज चतुर्वेदी,सह सचिव इंदर पाल सिंह, फ़ूड सेफ़्टी सब कमेटी के अध्यक्ष संजीव चड्ढा, कमल शर्मा सहित कई व्यापारी उपस्थित थे।

Related posts

वित्त मंत्री जेपी दलाल विशेष।

rktvnews

भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन वियतनाम के कैम रान्ह खाड़ी में पहुंचा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 दिसंबर 24

rktvnews

गिरीडीह:पारसनाथ पहाड़ी/मारंग बुरु को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक-फ्री ज़ोन घोषित करने हेतु समन्वय बैठक आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:देश के अक्षय ऊर्जा उत्पादन में राजस्थान का योगदान सर्वाधिक:ऊर्जा राज्य मंत्री

rktvnews

नारनौल:भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन!स्वच्छ मतदाता सूची प्रजातांत्रिक देश के चुनाव की नींव हैं : मोनिका गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment