RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:उपायुक्त द्वारा किया गया मूवेबल सोलर पम्पसेट का वितरण।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)25 मार्च।आज किसान समृद्धि योजना के तहत उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार के द्वारा कृषकों को 2HP AC एवं 2HP DC मूवेबल सोलर पम्पसेट के वितरण के माध्यम से योजना का सांकेतिक शुभारम्भ किया गया। समाहरणालय परिसर में वितरण किये जाने वाले मूवेबल सोलर पम्पसेट का डेमोंस्ट्रेशन भी किया गया। उपायुक्त के द्वारा सोलर पम्पसेट के परिचालन की जानकारी ली गयी। इसपर Indicon एग्रो इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि के द्वारा सोलर पम्पसेट के परिचालन की विधि बताई गई। साथ ही उनके द्वारा बताया गया की कृषक इसका उपयोग अन्य विद्युत चलित कृषि यंत्रो के लिए भी कर सकते है, जिससे ग्रिड आधारित बिजली पर निर्भरता कम होगी।
उपायुक्त ने इसे कृषको के लिए अत्यधिक उपयोगी बताते हुए कहा की अधिक से अधिक किसान इस योजना के लाभ प्राप्त करें । परियोजना निदेशक आत्मा, रामगढ द्वारा बताया गया की इस योजना के तहत प्राप्त कुल लक्ष्य 191 के विरुद्ध कुल 150 कार्यादेश निर्गत किया गया है। PM – KUSUM योजना के तहत भी कृषको को सोलर पम्पसेट का वितरण किया जा रहा है । पिछले वित्तीय वर्ष में 1202 आवेदन को स्वीकृत किया गया है, जिसमे से लगभग 1100 सोलर पम्पसेट का अधिष्ठापन का कार्य पूर्ण किया गया है साथ ही इस वित्तीय वर्ष कुल 465 ऑनलाइन आवेदनों को स्वीकृत किया गया है।
इस मौके पर उप परियोजना निदेशक, आत्मा,रामगढ, लाभुक कृषक, रामगढ प्रखंड के दोहकातु पंचायत की मुखिया एवं समाहरणालय रामगढ के कर्मीगण उपस्थित हुए।

Related posts

भोजपुर: महाविद्यालयों में अभाविप ने लगाया MAY I HELP U काउंटर।

rktvnews

चतरा:देर रात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों का किया समीक्षा,दिए कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश।

rktvnews

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी डाॅ0 नवल किशोर चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात द्वारा सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

rktvnews

भोजपुर:बबुरा में काशी बाबा पूजा महोत्सव का हुआ आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं सहायता समूहों की लाखों दीदियों से वर्चुअल संवाद किया।

rktvnews

जो गांवों की समस्‍या समझेगा, वही पहुंचेगा लोकसभा: कमलजीत सहरावत

rktvnews

Leave a Comment