RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: वैशाली: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से की कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/वैशाली(हाजीपुर)05 नवंबर। समाहरणालय में जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय द्वारा संयुक्त रूप से कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला को लेकर सोमवार को तैयारियों की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में मेला मजिस्ट्रेट सह डीसीएलआर, हाजीपुर द्वारा बताया गया कि कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान दिनांक 15 नवंबर, 2024 को प्रातः 6:19 से प्रारंभ होकर दिनांक 16 नवंबर, 2024 को रात्रि 2:58 तक रहेगा।
इसी की तैयारी के मद्देनजर समीक्षा बैठक बुलाई गई ।
जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद को सभी घाटों की साफ-सफाई, घाट पर कूड़ादान की व्यवस्था, सफाई कर्मियों की रोस्टर वार प्रतिनियुक्ति, घाटों पर बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम, साइनेज, रोशनी आदि की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
कार्यपालक अभियंता,पीएचईडी को निर्देश दिया गया कि वे विभिन्न घाटों पर अस्थाई चापाकल का अधिष्ठापन, सभी घाटों पर अस्थाई शौचालय का निर्माण तथा पानी के टैंकर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
नजारत उप समाहर्ता को निर्देश दिया गया कि वे कौनहारा घाट पर मुख्य नियंत्रण कक्ष तथा अन्य घाटों पर नियंत्रण कक्ष का निर्माण कराएंगे। साथ ही कौनहारा घाट पर शिविर कार्यालय, हेल्पलाइन काउंटर, साउंड सिस्टम आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल को निर्देश दिया गया कि वे कार्तिक पूर्णिमा के पहले ही निरीक्षण कर नीचे लटके विद्युत तारों को दुरुस्त करवा लेंगे।
कार्तिक पूर्णिमा मेला के अवसर पर 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।
एसडीआरएफ के टीम कमांडर को निदेश दिया गया कि वे कार्तिक मेला के अवसर पर नदी ग़श्ती बढ़ाएंगे। वोट एंबुलेंस पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति करेंगे।
सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि कौनहारा घाट पर चिकित्सक एवं चिकित्साकर्मियों की दवा के साथ प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे। किसी भी आकस्मिकता से निबटने के लिए सदर अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड और डॉक्टरों की टीम को तैयार रखने का निर्देश दिया गया।
मेला में बिकने वाले खाद्य पदार्थों को फूड इंस्पेक्टर से जांच करवाने का भी निर्देश दिया गया।
बैठक में बताया गया कि पुराना गंडक पुल घाट से बाएं क्लब घाट खतरनाक घाट है। यहां स्नान करना वर्जित है।
जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद को निर्देश दिया की खतरनाक घाटों के सामने साइनेज लगवाए तथा वहां प्रवेश वर्जित रखें।
बैठक में बताया गया कि चूंकि सोनपुर मेला का 13 नवंबर को ही उद्घाटन हो रहा है, इसलिए उसके बाद स्नान करने वाले लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो जाएगी। इसको ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में एडीएम, डीडीसी, डीपीआरओ, एसडीएम, एसडीपीओ, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, टीम कमांडर, एसडीआरएफ सहित कई विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

चतरा:झारखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चतरा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम।

rktvnews

विभु जैन बने भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष। जिम्मेदारियों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूंगा:विभू जैन

rktvnews

भोजपुर:सेवा पखवाड़ा समापन पर भाजपा युवा मोर्चा ने की,प्रतिमा स्थलों की सफाई।

rktvnews

हनुमामगढ़:जिले में होम वोटिंग शुरू, पहले दिन 673 मतदाताओं ने किया मतदान।

rktvnews

विश्वकर्मा पूजा पर विशेष:विश्वकर्मा देवशिल्पी हैं :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निदेशानुसार UIDAI से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment