
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 मार्च।इंडिया महागठबंधन भोजपुर द्वारा राष्ट्रगान का अपमान करने के खिलाफ राजद जिलाध्यक्ष भोजपुर विरबल यादव के नेतृत्व मे बिहार के मुखिया नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।
जिलाध्यक्ष विरबल यादव ने कहा की जो राष्ट्रगान का सम्मान नही करे उन्हे कुर्सी पर रहने का कोई अधिकार नही है ।विधायक भाई दिनेश ने कहा की हमारे नेता श्री तेजस्वी जी पहले ही भविष्यवाणी कर दिए है कि बिहार के मुखिया का मानसिक संतुलन सही नही है।
वही हाकिम प्रसाद ने कहा कि नितिश कुमार को अविलंब इस्तीफा करना चाहिए क्योकि उनका अब स्वास्थ्य साथ नही दे रहा है। युवा राजद अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा की नितीश सरकार मे दलित, पिछड़ा हासिए पर है, जो राष्ट्रगान का अपमान करे उन्हे सता मे रहने का कोई अधिकार नही।
युवा नेता राजद सोनू राय ने कहा की नितिश कुमार जी का मेडिकल रिपोर्ट प्रसारित कर बताना चाहिए की उनका स्वास्थ्य ठीक नही है ।पुतला दहन कार्यक्रम में गोरख यादव, आरती देवी,जिला परिषद भीम यादव,रजनीश यादव,मदन राय, सिपी चक्रवर्ती,विनोद चंद्रवंशी, मनु यादव, शिवकुमार शर्मा,जिप सदस्य सोनू रजक, इशान राज,वीआईपी भोजपुर प्रभारी रामसुभग बिंद, लालजी बिंद ,सुरेन्द्र बिंद , मंटु शर्मा, सिराज अंसारी,विवि अध्यक्ष अनुप मौर्य, सुभाष यादव,भुवनेश्वर यादव,भाई बरमेशवर,राकेश यादव,भाई मुन्ना यादव, छोटू यादव,विजय यादव,सुनील कुमार उपस्थित रहे।
