RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न।

जनसामान्य की शिकायतों का गुणवत्ता के साथ समय अंतर्गत करे निस्तारण।

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक पात्र व्यक्ति हो लाभान्वित।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)17 मार्च।प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव कराने के उद्देश्य से माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को 10:00 बजे से 2:00 बजे तक तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है आज जिलाधिकारी अस्मिता लाल मैं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जन सामान्य की शिकायत सुनी जिसमें खेकड़ा तहसील 17 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से मौके पर 2शिकायतों का निस्तारण किया गया,शिकायतों का समय अवधि के अंतर्गत गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के जिला अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया । बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस अपर जिला अधिकारी वित्त राजस्व पंकज वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें 20 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें मौके पर 6 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया ।
बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 10 शिकायत प्राप्त हुई जिसमे 1 का निस्तारण किया गया, जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण संभव हो इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए माह के प्रथम वे तृतीय शनिवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को भी संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्ता परक रूप से सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार , अधिशासी अधिकारी खेकड़ा हरिलाल पटेल सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

उज्जैन:कलेक्टर ने बड़नगर में नवनिर्मित सीएम राईस स्कूल का किया निरीक्षण।

rktvnews

बिहार:राजीव रंजन प्रसाद होंगे जदयू के नए राष्ट्रीय प्रवक्ता।

rktvnews

राज्यपाल ने राजभवन के सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को विदाई दी

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में विजय देवनारायण साही के जन्मशती पर कविता पाठ का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा अगिऑंव मण्डल का कार्यशाला संपन्न, घर घर सम्पर्क अभियान 18 से 25 सितम्बर तक।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशील कुमार मोदी की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण, पुष्प अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment