RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा : उपयुक्त ने श्री बंशीधर महोत्सव के प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)17 मार्च।उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा समाहरणालय परिसर से श्री बंशीधर महोत्सव को लेकर प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बताते चलें कि श्री बंशीधर महोत्सव 2025 का आयोजन श्री बंशीधर नगर स्थित गोसाईं बाग मैदान में 19 एवं 20 मार्च को किया जाना है। दो दिवसीय राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव के आयोजन में अधिकाधिक संख्या में लोगों को शामिल होने हेतु मीडिया, सोशल साइट्स, अन्य माध्यमों समेत जिले भर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार वाहन से भी वृहद प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। महोत्सव के आयोजन से संबंधित सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
दो दिवसीय उक्त राजकीय महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें मनमोहक गायन एवं नृत्य की प्रस्तुति राज्य व देश के विभिन्न प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा किया जायेगा। इसके अलावे जिले के विभिन्न स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देकर कला का प्रदर्शन करेंगे। श्री बंशीधर महोत्सव में दिनांक 19 मार्च, दिन बुधवार को आर्यन महाकाल (राधे कृष्णा एंट्री), बिपिन मिश्रा एंड ग्रुप (शंख नध), न्यू झारखण्ड कला संगीत सूजन केंद्र (नागपुरी नृत्य), नटराज कला केंद्र (छऊ नत्य), आर्यन महाकाल ग्रुप (कृष्णा लीला), अनुपमा यादव (भोजपुरी सिंगर), पूजा चटर्जी (इंडियन आइडल सीजन 3 फाइनलिस्ट) एवं सलमान अली (इंडियन आइडल सीजन 10वी विजेता) अपनी प्रस्तुति देंगे। जबकि दिनांक 20 मार्च, दिन गुरुवार को गंगा आरती 15 लोग (गंगा आरती वाराणसी), शशांक शेखर (इंडियन सेमि क्लासिकल सिंगर), मानभूम संस्कृति समिति (पाइका नृत्य), राजीव निगम (कॉमेडियन), जॉली मुखर्जी (बॉलीवुड सिंगर), रजत आनंद एवं हेमंत बृजवासी (विजेता सा रे गा मा पा) की प्रस्तुति होगी। उक्त कार्यक्रम में हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल होने हेतु जिले एवं राज्य के लोगों से अपील किया गया है।
प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाने के दौरान अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला नज़ारत उप समाहर्ता धीरज प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल प्रेमलाल सिंह, डीपीएम जेसलपीएस विमलेश शुक्ला समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

बिहार:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने केन्द्र और राज्य सरकार की 800 करोड़ रूपए से अधिक की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

कैबिनेट ने भारत और आपदा-रोधी अवसंरचना गठबंधन (सीडीआरआई) के बीच मुख्यालय समझौते (एचक्यूए) के अनुसमर्थन को मंजूरी दी।

rktvnews

नाबालिग के साथ बलात्कार अमानवीय! अभियुक्त की तत्काल हो गिरफ्तारी: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

काशी तमिल संगमम् 4.0 के 12वें दिन हनुमान घाट पर महिलाओं के समूह ने किया गंगा स्नान, सुब्रमण्यम भारती के घर पहुंचकर जाना इतिहास।

rktvnews

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment