RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महादेवा हनुमान मंदिर में परंपरागत रूप से धार्मिक फगुआ गायन का हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)13 मार्च।महादेवा हनुमान मंदिर समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।इस अवसर पर श्रद्धालू भक्तगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी, प्रभु श्रीराम को माल्यार्पण पूजा, जयघोष से हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दू जागरण के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिन्हा अ प्रा प्रबंधक,विशिष्ट अतिथि में समाज सेवी सह पूर्व वार्ड पार्षद डा जीतेन्द्र शुक्ला , नवीन प्रकाश, प्रांतीय संयोजक आनंद जी, रामनवमी शोभायात्रा के शंभू चौरसिया,नीरज केसरी, गोकुल सिंह,विभू सिंह द्वारा सामूहिक पूजन, माल्यार्पण व हनुमान चालीसा के पाठ के बाद जय हनुमान,जय श्रीराम के जयघोष से प्रारंभ हुआ। मंदिर की परंपरा में आमंत्रित जीतन व्यास जी एवं उनके सहयोगियों को अंग वस्त्र देकर मंदिर समिति की ओर से सम्मानित किया गया। युथ फोर सेवा के आनंद कुमार द्वारा विशेष योगदान के लिए डा दिनेश प्रसाद सिन्हा एवं नीरज कुमार केसरी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।वही मंदिर समिति द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विक्की कुमार एवं अमर कश्यप को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष द्वारा मंदिर परिसर में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत तथा गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई।
जीतन व्यास द्वारा प्रभु श्री राम, श्री हनुमान जी,श्री कृष्णा पर आधारित होली गीत का सिलसिला देर रात तक श्रोता के अनुरोध पर चलता रहा।प्रमुख लोगों में आशीष कुमार केसरी,गुंजय कुमार अधिवक्ता,विभू सिंह,आशीष कुमार केसरी, सुरेंद्र सिंह, मुन्ना जी, रौशन कुमार,दीपक कु केशरी, शिवम् कु केशरी, हिमांशु कु केशरी, मोहित कुमार,सुरेश कुमार सिन्हा,कौशल कुमार, सिन्हा,सुमित कुमार, कुमार गोकुल, संतोष कुमार, मनीष कुमार,आनंद कुमार,राजु कुमार सिंह,दिपक कुमार, विकास कुमार,रवि कुमार,रिषभ कुमार, निखिल कुमार, प्रकाश कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, नवीन प्रकाश, नन्दलाल सिंह, आनंद कुमार अशोक केशरी,गुंजय कुमार आदि रहे। धन्यवाद ज्ञापन डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ने किया।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार पी0एस0ई0, डी0एस0ई0 से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- कविता, कहानी और नाटक के माध्यम से राज्य की योजनाओं को मिल रहा नया आधार सलोनी, सोनाली और रवि ने जीती पुरस्कार राशि।

rktvnews

झारखंड:विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने की प्रेसवार्ता, कहा जनता ने एनडीए पर जताया है भरोसा।

rktvnews

लखीसराय:जिनको अपने घर में सलाह देने की नहीं थी आजादी आज महिला संवाद में खुल कर रख रही अपनी बात।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभाग का किया गया समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment