RK TV News
खबरें
Breaking Newsआलेख

एक पथिक रामदास राही की कहानी:अबही आउर चले के बा…..

आरा/ भोजपुर (अतुल प्रकाश)05 दिसंबर।अब रामदास रही हमारे बीच नहीं रहे उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए यह सीरीज प्रारंभ कर रहा हूं।
अभी कुछ एक महीना पहले हाल ही में रामदास रही से मेरी मुलाकात हुई थी। उम्र अब पचासी के आस-पास जा चुकी है। देह के पोर-पोर में बुढ़ापा तारी हो चुका था पर हौसले आज भी किसी युवा की तरह था। मुझे नहीं दिखा कि वे थके हैं ना उनकी आंखों में भोजपुरी साहित्य के प्रति कई उम्मीदें साथ झलक रही थी। उम्मीदों पर कोई शिकन नहीं था। आज वे हमारे बीच नहीं है मन नहीं मान रहा है कि वे अब नहीं रहे। ऐसा लगता है कि आज भी मन के युवा कंधे पर झोला लटकाये लोक के नायक भिखारी ठाकुर की यादों को संजोते हुये भी और संजोई-सहेजी यादों को किस्से में बुनकर देश भर में फैलाते हुए घूम रहे हैं।
जब हर कोई अपने को ही नायक बनाने और अपने नायकत्व का आख्यान गढ़ने में लगा हो तब बहुत ही दुस्साहस का काम हो जाता है किसी और के नायकत्व को अपनी पीठ पर थाम कर दशकों लंबी, समय की पगडंडी पर यात्रा करना।
हरे राम जी ने जब सूचना दिया कि रामदास रही जी अब‌ना नहीं रहे तो मुझे सहसा विश्वास ही नहीं हुआ। मैं उम्मीद लगाए बैठा था कि कहीं से खबर आए कि नहीं यह खबर झूठी है परंतु ऐसा नहीं हुआ।
*रामदास राही* एकला चलो की अवधारणा के साथ जीवन की कठिन पगडंडियों को पार करते हुये वह अविचलित भाव से लोक के नायक भिखारी ठाकुर का परचम उठाए हुये परलोक की ओर दिनांक 04-12-2025 को बढ़ चले हैं। उम्र के इस पड़ाव पर जब शरीर उनके मन के साथ नहीं दौड़ पाता, तब मुट्ठी में सहेजा हुआ आक्रोश अंजुरी में छलक आता है।
कबीर जिस भाव से अपने प्रिय यानी निर्गुण ब्रम्ह को खोजते हैं, उसी राग के साथी रामदास राही अपने भिखारी ठाकुर को स्थापित करने के यत्न में जुटे हुए । भिखारी ठाकुर के बहाने वह उस स्वाभिमान को सँजोने का यत्न करते हुए , किस्से–कथाओं से लेकर सामाजिक दहलीज को पार करते हुए अपने नायक को तलाश में वे हर दिन नए सूर्य की तरह नई चमक के साथ लोक से विदा होकर अग्नि शिखा पर सवार होकर परलोक धाम की ओर पधार गए।

Related posts

गिरीडीह:जनता दरबार में उप विकास आयुक्त ने सुनी लोगों की फरियाद, कारवाई के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री बिन्देश्वरी दूबे को किया गया याद।

rktvnews

राधा चरण साह उर्फ सेठ जी के यहाँ आयकर विभाग का छापा

rktvnews

राष्ट्रपति ने हैदराबाद में लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

सिवान: दो वरिष्ठ शायरों के निधन पर जनवादी लेखक संघ सिवान ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

पटना:आदर्शवादी शिक्षाविद और भाव-प्रवण कवि थे मेजर बलबीर सिंह ‘भसीन’: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment