RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ भाकपा-माले ने आरा में निकाला प्रतिरोध मार्च।

अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर :माले

अपराध के खिलाफ संघर्ष तेज होगा : माले

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 सितंबर।बिहार में बढ़ते अपराध व दलितों पर बढ़ते हमले के खिलाफ भाकपा-माले के राज्यव्यापी प्रतिरोध दिवस के तहत आरा में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। यह प्रतिरोध मार्च माले जिला कार्यालय श्रीटोला से निकल शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शिवगंज पहुंचा!वहां पहुंचने के बाद मार्च सभी में तब्दील हो गया!सभा की अध्यक्षता भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने किया!प्रतिरोध मार्च के दौरान बिहार में दलित-गरीबों-महिलाओं पर लगातार हमले क्यों?,भाजपा-जदयू सरकार जवाब दो,सामंतों,अपराधियों का संरक्षण भाजपा-जदयू सरकार बंद करो,नवादा की दलित बस्ती में आगजनी के दोषी अपराधियों को अविलंब सजा दो,गया में दलितों की हत्या और बलात्कार क्यों,भाजपा-जदयू सरकार जवाब दो,जुमलेबाजी बंद करो-गरीबों पर जुल्म बंद करो,माले नेता सुनील चंद्रवंशी की हत्या क्यों,भाजपा-जदयू सरकार जवाब दो आदि नारे लगा रहे थे!प्रतिरोध मार्च के सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले नेताओं ने कहा भाजपा-जदयू की सरकार बिहार में दलित-गरीबों पर हमले तेज हो गया है!आये दिन अपराधी अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं!लेकिन अपराधियों को सजा नहीं मिल रहा है!नवादा में सरेआम महादलित बस्ती को आग हवाले कर दिया गया!गरीबों के लिए लड़ने वाले माले अरवल जिला कमेटी सदस्य सुनील चंद्रवंशी की सरेआम हत्या कर दिया गया!
आगे माले नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में हत्या,बलात्कार,अपरहण की घटनाएं आम हो गया है!कल ही आरा धनुपरा में एक कुशवाहा जाति की हत्या कर दी गयी!एक तरह से कहिए अपराधी का राजनीतिककरण हो गया है! प्रतिरोध मार्च में भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,नगर प्रभारी राजनाथ राम,उदवंतनगर प्रखंड सचिव शिवमंगल यादव,निरंजन केशरी,भोला यादव,अजय गांधी, दशरथ सिंह,संतविलास राम,मिल्टन कुशवाहा हरिनाथ राम,चंदेश्वर राम, रणधीर कुमार राणा,भरत सिंह दुधनाथ पासवान,राजमोहन गौड़ सुनील पासवान,मनोज यादव,अभय सिंह,साहिल अरोरा,नितेश कुमार,चंदन कुमार दास,शिवअसरे राम आदि कई लोग शामिल थे।

Related posts

उपभोक्ता जागरूकता स्थायी और सुरक्षित डिजिटल अनुभव की कुंजी है: प्रल्हाद जोशी

rktvnews

भोजपुर: आगामी विधानसभा में सचिन सिन्हा की जीत हेतु श्री चित्रगुप्त सेवा समिति ने बुलाई आम सभा।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय बैठक की।

rktvnews

भोजपुर: कृषि सखियों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:चार दिवसीय भोजपुरी चित्रकला कार्यशाला का समापन।

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर नीरज सिंह ने किया रत्नाखेड़ी स्थित कपिला गौशाला का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment