RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

होली !

होली !

होली अपार लाती आनंद
राग द्वेष भेद भुलवा
सबसे एक दूसरे पर
बरसवाती प्रीति रंग ।
परेशानियों में पड़
आदमी रहता उदास
होली ही आ सबमें
बहाती खुशियों का दरिया ।
रहता चहुँओर
मस्ती का आलम
अमीर गरीब
सब खाते पकवान
सब एक रंग में भीग
हो जाते एक सदृश ।
बह उठती खुशी की बयार
सब झूमते दल सम
सब नाचते मयूर सदृश
सब ढोल मजीरा मृदंग बजा
गाते मिल फाग ।
लहरा उठता सर्वत्र आनंद सिंधु
सब उसमें डूब
उड़ाते वैसे एक दूसरे पर गुलाल
जैसे मानों गज दल
उड़ाता हो एक दूसरे पर
मस्ती में रज।
अजब दिखता
उस दिन लोगों मध्य
भाईचारा का माहौल
बच्चे बूढ़े जवान
सब एक दूसरे से गले मिल
कहते होली मुबारक ।
रचनाकार: धर्मदेव सिंह

Related posts

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने दक्षिण भारतीय फिल्म संघों के साथ वर्चुअल बैठक की, तकनीशियनों, निर्माताओं और निर्देशकों से वेव्स 2025 में शामिल होने का आग्रह किया।

rktvnews

भोजपुर:परंपरागत रीति से भगवान महावीर स्वामी ज्येष्ठ जिनवर पूजन का हुआ भव्य समापन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने अंबाला में राफेल विमान में उड़ान भरी।

rktvnews

कटनी स्कूल के शताब्दी वर्ष में शामिल हुई डॉ प्रीति अदाणी।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग के कार्यों की व्यापक समीक्षा।

rktvnews

निजी अनुभवों ने फिल्‍म ‘फैमिली एल्बम’ बनाने की प्रेरणा दी: उरुग्वे फिल्म निर्देशक गुइलेर्मो रोकामोरा

rktvnews

Leave a Comment