RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘गुलाल’ होली विशेषांक का विमोचन।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़ )13 मार्च।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में श्रमजीवी गिल्ड फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित होली विशेषांक ‘गुलाल’ का विमोचन किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘गुलाल’ विशेषांक की सराहना करते हुए इसके प्रकाशन के लिए फाउंडेशन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली उल्लास, प्रेम और सौहार्द का पर्व है, और यह विशेषांक भी इन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। जैसे होली के रंग आपसी भाईचारे और सकारात्मकता का प्रतीक होते हैं, वैसे ही यह पत्रिका समाज में खुशियों का संचार करेगी।
फाउंडेशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री साय को अवगत कराया कि अब तक ‘गुलाल’ विशेषांक का प्रकाशन कोरिया और सरगुजा से होता रहा है, लेकिन इस बार इसे राजधानी रायपुर से प्रकाशित किया गया है। इस अवसर पर आर.के. गांधी, दीपक विश्वकर्मा, जगजीत सिंह, श्रीकांत यदु एवं जिज्ञासा चंद्रा सहित अन्य गणमान्य पत्रकार उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: पटना में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में भोजपुर कायस्थ महासभा की टीम हुई सम्मिलित।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई।

rktvnews

रामगढ़:पल्स पोलियो अभियान का उप विकास आयुक्त ने किया शुभारंभ।

rktvnews

मुजफ्फरपुर: संपूर्णता अभियान के तहत प्रखण्ड आकांक्षी कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:उदवंतनगर प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

महाकुंभ प्रयागराज से संबंधित सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वाले 10 प्रकरणों में कुल 101 विभिन्न अकाउंट के विरुद्ध कार्यवाही।

rktvnews

Leave a Comment