RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

गांधी परिवार विश्व का सबसे भ्रष्टाचारी परिवार: दुर्गा राज

भाजपा भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज

आरा/ भोजपुर 09 दिसंबर।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के घर से मिले करोड़ो नगद रूपए सहित इंडी गठबंधन के नेताओं की भ्रष्टाचार मे संलिप्तता पर जिलाध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज साहू से जुड़े व्यापारिक समूह के ठिकानों पर झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में 6 दिसंबर बुधवार से जारी आयकर विभाग की छापेमारी में अब तक 300 करोड़ से अधिक का कैश बरामद हो चुका है। अभी बरामद रुपयों की गिनती चल रही है ऐसे में जप्त राशि और बढ़ सकती है ।इस रेड में देश के कानूनी तरीके से जप्त की जाने वाली सबसे बड़ी नगदी होने का अनुमान लगाया जा रहा है ।उन्होंने कहा की जप्त नोटों की संख्या इतनी ज्यादा है कि नोटो को गिनने के लिए मंगाई गई मशीन भी खराब हो गई। जिलाध्यक्ष ने कहा की एक तरफ घमंडीया गठबंधन है, जहां भ्रष्टाचार कमीशनखोरी लूट और दलाली की गारंटी है और दूसरी तरफ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी है जो भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। जनता से जो लूट की गई है उसकी पाई पाई लौटानी पड़ेगी यह मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी मतलब बेईमानों से पाई पाई वसूलने की गारंटी। अगर एक कांग्रेसी सांसद के पास 300 करोड़ की नगदी से अधिक पकड़ी गई तो बाकी सभी कांग्रेस सांसदों के पास कितनी नगदी होगी? इस हिसाब से तो गांधी परिवार विश्व का सबसे भ्रष्टाचारी परिवार है। दुर्गाराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी से प्रश्न किया की ऐसे कितने आर्टिस्ट है कांग्रेस में ? जनता से लूटे हुए पैसे का हिसाब किताब हर रोज लिया जाएगा यह मोदी की गारंटी है। कांग्रेस ने अपने नेताओं को करप्शन का एटीएम बना दिया है कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से निकला नोटों का पहाड़ और गिनती जारी है । मोहब्बत की दुकान की एक फ्रेंचाइजी के गले में 200 करोड़ के नोट मिले हैं। खूब बिक्री हुई है लगता है सारी मोहब्बत कुछ यूं बिक गई तभी तो उनके पास सिर्फ हिंदुत्व और सनातन से नफरत बची है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस का जनप्रतिनिधि होगा वहां इस बात की गारंटी है कि वह भ्रष्टाचार अवश्य ही करेगा। ऐसे घोटाले और भ्रष्टाचार के केंद्र का नाम यदि गांधी करप्शन सेंटर रख दिया जाए तो यह गलत नहीं होगा, क्योंकि ऐसे सभी कामों की ट्रेनिंग उन्हीं के द्वारा दी जाती है। INDI एलाइंस यानी घमंडियां गठबंधन के नेता भ्रष्टाचार कर लूटखसोट करते हैं और जब ईडी, सीबीआई और आईटी जैसी जांच एजेंसी अपना काम करती है तो सारे भ्रष्टाचारी नेता एक होकर जांच एजेंसियों पर आरोप लगाने लगते हैं। भ्रष्टाचार की काली कमाई से कांग्रेस नेता अपनी जेब भर रहे हैं और यह सारा पैसा गांधी परिवार की तिजोरी तक जाता है। यह सारा पैसा जनता की गाढी कमाई का है जिससे कांग्रेस के नेता अपने घर भर रहे हैं। यह बहुत आश्चर्यजनक है कि खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी चुप्पी साधे बैठे हैं। घमंडिया गठबंधन के नेता भारत की अर्थव्यवस्था, गरीबों की कमाई और नागरिकों के अधिकारों को दीमक की तरह खा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी टीएमसी, आप पार्टी सहित INDI एलायंस के दल आज भ्रष्टाचार का पर्याय बन गए हैं। क्या कारण रहा की दो बार लोकसभा का चुनाव हार चुके धीरज साहू को कांग्रेस ने तीसरी बार राज्यसभा सांसद बनाया।
जिलाध्यक्ष ने INDI एलायंस के नेताओं को पोल खोलते हुए कहा कि बेंगलुरु में कांग्रेस नेता के रिश्तेदार के घर से मिले 42 करोड़ कैश, यूपी विधानसभा चुनाव के समय आईटी की रेड में पीसी जैन के यहां से मिले 200 करोड रुपए कैश, जुलाई 2022 में ममता दीदी के मंत्री पार्थ चटर्जी के ठिकानों से मिले 50 करोड़ कैश और करोड़ो के गोल्ड, 142 करोड रुपए चेन्नई में आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान जप्त किए गए थे। जून 2022 में सत्येंद्र जैन के ठिकानों से ईडी को मिला 2.82 करोड़ कैश के साथ सोने की 133 सिक्के, झारखंड में 2022 में ईडी की छापेमारी में अधिकारियों के घर से 20 करोड़ से अधिक कैश बरामद हुए, कानपुर में आयकर छापे में बंद हो चुके 500 से 1000 की 95 करोड़ नोट बरामद हुए, झारखंड में इंडी सरकार मे मनरेगा में 550 करोड रुपए, कोयला आवंटन घोटाला, अवैध खनन में 1500 करोड रुपए, ग्रामीण विकास निधि में 1500 करोड रुपए ,भूमि घोटाला में 3000 करोड रुपए, शराब में 1500 करोड रुपए की घोटाला सहित कई घोटाले के मुद्दों को भारतीय जनता पार्टी ने प्रमुखता से उठाया है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि जहाँ एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भारत को विकसित देश बनाने के संकल्प के साथ विकास कार्य कर रहे है ,वही दूसरी तरफ INDI एलायंस के दलो द्वारा देश को कंगाल करने की कोशिश की जा रही है।

Related posts

सारण:अवैध हथियार के साथ फोटो शूट पड़ा भारी,घर आ गए थाना प्रभारी🤪

rktvnews

बिहार के इस बजट में किसानों, उद्यमियों, युवाओं एवं महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग के लोगों का ख्याल रखा गया है : मुख्यमंत्री

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुजरात में विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

rktvnews

बदलता भारत मेरा अनुभव’ रचनात्मक प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की गई।

rktvnews

आरटीई अधिनियम अंतर्गत कमजोर वर्ग के 25% बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें निजी विद्यालय: जिलाधिकारी

rktvnews

रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री 13 अप्रैल को सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए नवनियुक्त कर्मियों को लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment