RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बहियारा से कचरा डंपिंग केंद्र को दूसरे जगह किया जाए स्थानांतरित: सांसद सुदामा प्रसाद

आरा सांसद ने अव्यवस्थित कचड़ा प्रबंधन को ले लोक सभा में उठाई आवाज।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)11 मार्च।कोईलवर प्रखंड बहियारा में आरा नगर निगम के कचरा डंपिंग को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर सांसद सुदामा प्रसाद ने लोकसभा में मांग करते हुए कहा कि बिहार में स्वच्छता अभियान व्यवस्था और वैज्ञानिक तौर तरीकों का शिकार हो गया है गांव और शहरों से कचरे का उठाव व सफाई की नियमित व्यवस्था और कचरा निस्तारण का कोई वैज्ञानिक तौर तरीका नहीं होने से गांव और शहर में नारकीय स्थिति बन गई है!गांवों में आबादी के नजदीक कचरा डंपिंग केंद्र बनाए जाने से नागरिकों के जीवन,पढ़ाई, व्यवसाय,खेती सहित सभी कार्यों पर भयानक ढंग से बुरा प्रभाव पड़ रहा है तथा महामारी का खतरा पैदा हो गया है!बिहार राज्य अंतर्गत भोजपुर जिला के बहियारा गांव में विगत एक माह से नगर निगम द्वारा कचरा डंपिंग किया जा रहा है जिससे बहियारा गांव के लगभग 8 से 10 ग्राम पंचायत के लोग प्रभावित हो रहे हैं क्रमशःभदवर नरही,अंबा, नरबिपुर,बैजनाथ टोला,चांदी,हरदास टोला,रामनगर, गुंजन टोला,खनगांव,भरौल टोला,फरहंगपुर,धंनडीहा, कुलहड़िया,सकड्डी जैसे तमाम गांव के चारों तरफ प्रदूषण के कारण नारकीय जीवन यापन के लिए मजबूर हो रहे हैं,कचरा केंद्र के अगल-बगल सोन नदी है,साथ ही वीर कुंवर सिंह का ऐतिहासिक स्थल सूर्य मंदिर,हिंदुओं का महाछठ पूजा घाट,दुर्गा मंदिर, महावीर मंदिर जैसे धार्मिक स्थल कचरा केंद्र से महज 50 मीटर की दूरी पर ही है बिजली विभाग का पावर हाउस,चांदी थाना परिसर एवं सरकारी स्कूल इस कचरा केंद्र से बहुत ज्यादा प्रभावित है,उस जमीन को आरा नगर निगम अपनी जमीन बताता है जबकि यह जमीन बिहार सरकार सिंचाई विभाग की है इसका खाता संख्या-339 और खेसरा संख्या 1148,1149, 1150,1151 तथा रकबा करीब तीन एकड़ है!कचरा गिरने से किसानों के फसल पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है तथा सोन नदी का जल भी प्रदूषित हो रहा है!मक्खियों और मच्छरों का प्रकोप बहुत ज्यादा बढ़ गया है बीमारियां फैलने लगी है,खाना-पीना रहना मुश्किल हो गया है अगर इसी तरह का कचरा गिरता रहा तो गांव में जल्दी ही महामारी फैलने लगेगी!अतः मैं लोकहित के इस सदन के माध्यम से बहियारा गांव सहित सभी गांव में आबादी के बीच या नजदीक कचरा डंपिंग पर तत्काल रोक लगाने तथा इसे स्थानांतरित कर वैज्ञानिक तौर तरीका से कचरा निस्तारक की मांग करता हूं!
उक्त आशय की भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को जानकारी दी!

Related posts

पटना:सुनकर लिखने की सुंदर कला है ‘श्रुतलेख’, होती है ध्यान और मेधा की परख : किरण सिंह

rktvnews

नही रहे सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन उपाध्याय।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिले में 740 करोड़ 38 लाख रु॰ लागत की कुल 432 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।

rktvnews

कालाजार से बचाव हेतु छिड़काव प्रशिक्षण डॉक्टर के एन सिन्हा द्वारा दिया गया।

rktvnews

पटना यूनिवर्सिटी वार्षिक खेल का दूसरा दिन।

rktvnews

नेशनल एक्स सर्विसमेन कोऑर्डिनेशन कमिटी की बिहार राज्य इकाई की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment