RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:बच्चों संग दीपावली… खुशियों संग संवेदना।

दीपावली पर्व पर कलेक्टर शिवम वर्मा की अनूठी पहल – राजकीय बाल संरक्षण आश्रम में मनाई बच्चों के साथ दीपावली।

इंदौर /मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 20 अक्टूबर।दीपावली का पर्व रोशनी, उम्मीद और आपसी अपनत्व का प्रतीक है। इस भावना को साकार करते हुए इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने दीपावली का पर्व विशेष रूप से मनाया। वे राजकीय बाल संरक्षण आश्रम पहुंचे और बच्चों के साथ दीपावली मनाई। यहां उन्होंने बच्चों से आत्मीय मुलाकात की, उनके साथ दीपक जलाए, पटाखे फोड़े, मिठाई बांटी और उपहार वितरित किए। बच्चों के चेहरों पर आई खुशी और उत्साह ने माहौल को और भी उल्लासमय बना दिया।
इस अवसर पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि राजकीय बाल संरक्षण आश्रम में बच्चों के संग दीपावली मनाकर एक अलग तरह की खुशी और आनंद की अनुभूति हो रही है। इन मासूम चेहरों पर मुस्कान देखकर मन गदगद हो उठा। मैंने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें दीपावली पर्व का महत्व भी समझाया। उन्होंने इंदौर के नागरिकों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्यौहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और प्रकाश लेकर आए।

कर्मचारियों के साथ भी मनाई दीपावली

राजकीय बाल संरक्षण आश्रम में बच्चों संग दिवाली मनाने के बाद वे आकस्मिक रूप से कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों और अन्य कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मिठाई बांटकर और आत्मीयता से बातचीत कर त्यौहार की खुशियों में सभी को शामिल किया।
कलेक्टर की यह अनूठी पहल न केवल सामाजिक संवेदनशीलता का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि दीपावली का असली अर्थ दूसरों के जीवन में खुशियों के दीप जलाना है।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देश पर विकास भवन में कैंप लगाकर 36 परिवारों की बनाई गई फैमिली आईडी।

rktvnews

उत्तराखंड: केदारनाथ विधानसभा में भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री ने जनता के प्रति जताया आभार।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोजगार मेले को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक शिव प्रसन्न सिंह का किया गया सम्मान सह विदाई।

rktvnews

औरंगाबाद:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर :संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में पांच दिवसीय दीपोत्सव कार्यशाला का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment