RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मोदी सरकार में दलित, अति पिछड़ों,अल्पसंख्यकों पर पुलिस जुल्म का बदला वोट से लिया जाएगा:मीना तिवारी

RKTVNEWS/जगदीशपुर(भोजपुर)05 मई।मीना तिवारी पोलिट ब्यूरो सदस्य सह ऐपवा महासचिव ने जगदीशपुर प्रखंड के उत्तरदाहा,शिवगंज टोला ,कुनई, आयर,विमवा इत्यादि गाँवों में महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर ते हुए कहा कि “मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में महिलाएं सबसे अधिक असुरक्षित हैं।महिला पहलवानों ने जिस बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के सवाल पर धरना दिया था। मोदी जी उनके जगह पर उनके लड़के को टिकट देकर उन महिलाओं को अपमानित करने का कार्य किये जिन्होंने मेडल जीतकर देश का नाम रौशन किया।उसी तरह बनारस में बी एच यू से आई आई टी करनेवाली छात्रा से गैंगरेप करनेवाले तीनों लडके भाजपा के ही कार्यकर्ता थे।
बिहार में भी भाजपा जदयू सरकार के समय पटना से लेकर मुजफ्फरपुर के रिमांड होम में लडकियों को नशे की सुई देकर गंदा कार्य करवाया जाता रहा है।हंगामा होने पर सरकार द्वारा जाँच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही गई थी लेकिन सरकार के तरफ से क्या जाँच हुआ और कौन लोग दोषी ठहराये गये कुछ भी पता नहीं चला।
भोजपुर के बड़गांव में अगिआंव के लोकप्रिय विधायक मनोज मंजिल सहित 23 नौजवानों को झूठे मुकदमा में फँसाने के खिलाफ जनता में व्यापक गुस्सा है।मनोज मंजिल अभिवंचित वर्ग के लिए लोकप्रिय शिक्षा आन्दोलन के सृजनकर्ता हैं।पुरे जिले में इसको लेकर जनता में भारी गुस्सा है और सभी ने अपने अपने वोट का प्रयोग महागठबंधन के प्रत्याशी काँमरेड सुदामा प्रसाद को जीतने पर सहमति जताई।
जन संवाद में समता राय राज्य कमिटी सदस्य भाकपा माले, अंजली, प्रीति, इन्दू सिंह सहित दर्जनों महिलाएं शामिल रही।महिला संवाद का कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।

Related posts

परमात्मा को अनन्य बनाना ही भागवत है- आचार्य अरविन्द जी महाराज।

rktvnews

राजस्थान:हीट वेव से आमजन की सुरक्षा के लिए तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित, सभी विभाग रहें अलर्ट, किसी भी व्यक्ति की हीट वेव से न हो मौत: आपदा प्रबंधन मंत्री

rktvnews

भोजपुर:युवाओं के बिना राष्ट्र नव निर्माण की परिकल्पना असंभव : राजेश्वर पासवान

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 02 सितंबर 24

rktvnews

‘कल्चर कुम्भ’ में दिखी महाकुम्भ की भव्यता।

rktvnews

उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार अपर समाहर्त्ता ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यो की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment