RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एसडी विद्याकुल कोचिंग सेंटर में राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए निःशुल्क पुस्तक वितरित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 दिसंबर।धमार स्थित एसडी विद्याकुल कोचिंग सेंटर में विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए एक छात्र प्रेरणा एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन विद्याकुल के संचालक संतोष कुमार एवं धीरज कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आठवीं कक्षा ,10 वीं,12 वीं और में अध्ययनरत उन विद्यार्थियों को प्रेरित करना था, जो राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) और बिहार बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। यूथ फॉर सेवा के सहयोग से चयनित विद्यार्थियों के बीच निःशुल्क अध्ययन सामग्री एवं पुस्तकें वितरित की गईं।
मुख्य अतिथि राजू सिंह “ने बताया की सफलता के लिए पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन का होना अत्यंत आवश्यक है।”वहीं टिंकू सर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “पढ़ाई को योजनाबद्ध तरीके से करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों, संस्था के सदस्यों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया।

Related posts

भाकपा माले का पूर्व सचिव गिरफ्तार।

rktvnews

रायपुर : भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार हो अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की रूपरेखा-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

rktvnews

भोजपुर : चोरी की बाइक बरामद, दो गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के नवसारी में विकास योजनाओं का शुभारंभ किया।

rktvnews

पटना:’अटल साहित्यकार सम्मान’ से विभूषित हुए बिहार के हिन्दी-सेवी।

rktvnews

भूमि विवाद एवं मद्य निषेध अभियान को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment