RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

अध्यापक नियमावली 2023 के विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना दूसरे दिन भी जारी।

RKTV NEWS/अनिल सिंह, 23 मई।बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर आज दूसरे दिन अध्यापक नियुक्ति नियमावली 2023 के प्रतिरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ भोजपुर द्वारा धरना का आयोजन किया गया।आज के धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ अवधेश कुमार तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं अनुमंडल सचिव ,आरा प्रेम कुमार ने किया।धरना कार्यक्रम में राज्य से चलकर शैक्षिक परिषद सचिव शशि भूषण दुबे व प्राच्य प्रभा के प्रबंध संपादक चंद्र किशोर कुमार उर्फ कुमार साहेब ने धरने में भाग लिया।धरने में शामिल शिक्षक नेताओं ने कहा की अध्यापक नियमावली 2023 के विरोध में सरकार के खिलाफ बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने कमर कस ली है।सरकार बिना शर्त जब तक हमारे शिक्षकों को राज्यकर्मियों का दर्जा नहीं देती तब हमारा संघर्ष अनवरत और तेज गति से चलता रहेगा।धरने को संबोधित करते हुए जिला सचिव संतोष कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा की भोजपुर समाहरणालय के समक्ष अपनी जायज मांगों के समर्थन में आयोजित यह धरना 03 जून तक चलेगा।धरने में राज्य कार्य समिति सदस्य आनंद पांडेय के साथ साथ प्रमंडल कार्य समिति सदस्य मनोज कुमार मंडल सहित जिले के तमाम अनुमंडल और प्रखंडों के अध्यक्ष व सचिवों के साथ सैंकड़ों शिक्षकों और पुस्तकालयअध्यक्षों ने भाग लिया।

Related posts

गोला बारूद की सुविधा के साथ टारपीडो सह मिसाइल बार्ज नौका, एलएसएएम 18 (यार्ड 128) अर्थात 11 x गोला बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल (एसीटीसीएम) बार्ज परियोजना की चौथी बार्ज नौका का ठाणे के मेसर्स सूर्यदिप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में जलावतरण किया गया।

rktvnews

भारतीय मौसम विभाग ने मई 2024 के पहले सप्ताह के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया।

rktvnews

रामगढ़:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई डीसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर नवा रायपुर में अम्बेडकर चौक पर उमड़ा जनसैलाब।

rktvnews

चतरा:समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में DMFT योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

एक राष्ट्र एक चुनाव से संबद्ध उच्च स्तरीय समिति का राज्य चुनाव आयुक्तों के साथ विचार-विमर्श जारी।

rktvnews

Leave a Comment