पटना/बिहार (अनिल सिंह) 20 जून। हज यात्रा 2023 के हज यात्रियों का अंतिम जत्था आज यात्रा के लिए रवाना हुआ।इस वर्ष की पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले 5368 हज यात्रियों का अंतिम जत्था आज पटना के हज भवन से 320 यात्रियों का अंतिम जत्था बसों द्वारा पहला 160 हज यात्रियों का जत्था संध्या 5.30 में वही दूसरा 160 हज यात्रियों जत्था संध्या लगभग 7.30 में एयरपोर्ट गया के लिए रवाना किया गया जहां हज यात्रियों की 5.30 और 5.45 की फ्लाइट है।अंतिम जत्थे के रवानगी से पहले सभी हज यात्रियों ने दुआ नमाज अदा करते हुए अपनी यात्रा की शुरुआत की।गौरतलब हो की 6 जून से ही हज यात्रियों का 5638 लोगो का जत्था पटना के हज भवन में बेहतर सुविधाओं के बीच रह रहा था।
इस संबंध में हज यात्रियों ने बताया की उनको हज भवन में सारी सुविधाएं मुक्कमल तरीके से प्राप्त हुई साथ ही उन्होंने यात्रियों के लिए तैनात पुलिस के सभी रजाकारों की प्रशंसा भी की।हज भवन में यात्रियों के लिए पुलिस विभाग के रजाकारों में मुख्य रूप से कन्वेनर लियाकत अली, सीईओ राशिद हुसैन,बिहार राज्य हज कमिटी के चेयरमैन अब्दुल हक,एहसान सिद्दिकी, मो हारून अली अंसारी, शाहिद खान,सकील अंसारी,अहमद अली, समरुद्दीन, रॉकी अली,अल्ताफ,इमरान,आबिद, सिराज,आफताब, नौसद,राजा, वसीम,अख्तर हुसैन,फरहान अख्तर शामिल थे।

