RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:यूथ फाॅर सेवा का नवोदित कार्यक्रम संपन्न,प्रतिभा संसाधन की मोहताज नही होती : गुड्डू सिंह बबुआन

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 मार्च। नवोदित 2025 का आयोजन सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय में हर्षोल्लास संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन मेयर इंदु देवी, मुख्य अतिथि भाजपा नेता समाजसेवी गुड्डू सिंह बबुआन, विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् डाँ अर्चना सिंह , डॉक्टर सुनीता सिंह, यशवंत नारायण सिंह, अभय विश्वास भट्ट, संजय राय निशांत कुमार , प्रदेश संयोजक आनंद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रजव्लित कर किया ।तत्पश्चात आगत अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र व मोमेंटो से किया गया ।इस अवसर पर मेयर इंदू देवी ने कहा की यूथ फाॅर सेवा का यह आयोजन वैसे बच्चों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा संसाधन विहिन बच्चें को इतना बड़ा मंच मिलने से उनके प्रतिभा निखार होगा। यूथ फाॅर सेवा सालो भर समाजिक कार्य करने वाले अनोखा संगठन हैं।वही विशिष्ट अतिथि डाॅ अर्चना सिंह ने कहा की सरकारी विधालय के बच्चों को इस प्रकार का मंच जो यूथ फाॅर सेवा ने दिया यह ऐतिहासिक हैं।
वहीं मुख्य अतिथि भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन ने कहा कि यूथ फ़ॉर सेवा का यह अभियान काफी सराहनीय है। इस कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों के बच्चों ने जिस प्रकार मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई उससे स्पष्ठ है कि प्रतिभा संसाधन की मोहताज नही होती।इस नवोदित कार्यक्रम में जितने भी कला का प्रदर्शन बच्चों ने किया सभी एक से बढ़कर एक है। इस प्रकार के आयोजन के लिए भाई आनंद कुमार एवं उनकी पूरी टीम बधाई के पात्र है।वही धर्म जागरण समन्वय प्रान्त प्रमुख यशवन्त नारायण ने कहा कि नवोदित कार्यक्रम में बच्चों ने शिक्षण कला एवं संस्कार का जो परिचय आज दिया यह सनातन परंपरा को आगे ले जाने वाला है। बहुत से प्राइवेट स्कूलों के बच्चें भी इनके आगे छोटे नजर आएं। इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में शिक्षा, संस्कार, समर्पण की भावना और आपसी भाईचारा विकसित होता है।वही जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन की जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है। यूथ फ़ॉर सेवा का यह अभियान आगे बढ़ता रहे इसके लिए हर सम्भव मदद किया जाएगा। इन्होंने सभी आयोजको से आग्रह किया कि इस प्रकार के आयोजन अब अनुमंडल स्तर पर भी कराने का प्रयास किया जाए।
आज नवोदित में जिला के पच्चीस सरकारी विधालय के सेवा बस्ती के पाँच सौ पचास बच्चों ने नृत्य ,गायन,पेंटिग ,मुर्तिकला ,साइंस माॅडल , हस्तशिल्प , रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का अभूतपूर्व प्रर्दशन किया ।
जिनको प्रथम द्वितीय तृतीय आकर्षक पुरस्कार, प्रशस्ति पत्रसे सम्मानित किया गया ।
मंच संचालन व रंजीत युवराज और धन्यवाद ज्ञापन स्टेरिंग टीम मेंबर अमित साह ने किया।
इस आयोजन को सफल करने में एक सौ बीस कार्यकर्ता लगे थें ।निर्णायक मंडल में विष्णु शंकर रौशन कुमार ,प्रियांशु पाठक , सविता कुमारी हर्षिता विक्रम अमरीन प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार सिंह, अमितेश कुमार ,कुमार ,अमन राज , संजीव सिन्हा , थे।
वहीं नवोदित को सफल करने में विष्णु शंकर, देवानंद उपाध्याय , चंचल अग्रवाल ,तनुजा कुमारी, प्रियंका गुप्ता, अमित साह, ताशु केशरी ,आशुतोष केशरी, त्रिलोकी सोनी ,विकाश तिवारी, वैभव कुमार ,रूपेश कुमार निषाद, ,पूजा कुमारी , शिवम कुमार, रूपा कुमारी , संतोष कुमार ,आनंद शर्मा ,समर्थ कुमार ,धीरज कुमार , निधि सिंह ब्यूटी कुमारी , आदित्य कुमार , विशाल कुमार सहित लगभग आठ सौ लोग उपस्थित थें।

Related posts

मण्डलायुक्त दीपक रावत ने जनसुनवाई कार्यक्रम में फरियादियों की सुनी फरियाद।

rktvnews

भोजपुर:विलुप्त हो रहे पारंपरिक फगुआ गायन पर ख़ूब झूमे श्रोता।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देहरादून में उत्तराखंड की स्‍थापना के रजत जयंती समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारियों की बैठक 24 मई को ।

rktvnews

पटना:जीविका दीदियों ने नशा मुक्ति दिवस पर समक को नशा मुक्त बनाने का लिया संकल्प।

rktvnews

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान का दौरा।

rktvnews

Leave a Comment