RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कमला विद्या इंटरनेशनल पब्लिक का वार्षिकोत्सव संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 मार्च।कायम नगर स्थित कमला विद्या इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 9वां वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। आयोजन में छात्र-छात्राओं सहित अभिभावक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के साथ स्व एकराम सिंह की पुण्यतिथि को भी श्रद्धापूर्वक मनाया गया जिसमें शिक्षा, चिकित्सा, और विधि क्षेत्र के प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति से भव्यता और यादगार बन गई।
मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद, गोल्ड मेडलिस्ट, राष्ट्रपति से पुरस्कृत पूर्व प्राचार्य प्रो गांधी जी राय छात्र-छात्राओं को भरपूर ज्ञान वर्धन किया। सुंदर भविष्य निर्माण, लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ने,तथा सफलता हेतु मार्गदर्शन तथा अपने अनुभव भी शेयर किए।
डॉक्टर शैलेश कुमार गुड्डू ने अनुशासन और अभिभावकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया, जबकि डॉक्टर विकास सिंह ने इस दोहरे आयोजन के लिए विद्यालय निदेशक रितेश कुमार सिंह की सराहना की।
साथ ही पहली बार 2025 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया। माता-पिता के नाम पर विद्यालय का नामकरण और ट्रस्ट की स्थापना रितेश कुमार सिंह की कृतज्ञता और समर्पण को दर्शाता है।इस कार्यक्रम में बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट, आरा के अध्यक्ष राकेश मिश्रा, महासचिव मनमोहन ओझा, और अधिवक्ता गणेश तिवारी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। उनकी उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया।

Related posts

सूक्ष्म , लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कार्यालय पटना द्वारा एमएसएमई संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:जन विश्वास रैली की सफलता को लेकर नुक्कड़ सभा आयोजित।

rktvnews

माकपा की ‘जन आक्रोश रैली’ में उमड़ा जनसैलाब ; मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने युवाओं से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का हिस्सा बनने के लिए क्विज में भाग लेने का आग्रह किया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने चंद्रशेखर आजाद को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र वंदन किया।

rktvnews

Leave a Comment