भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित।
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 जुलाई। सोमवार को बड़हरा प्रखंड मुख्यालय समीप एक सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली कार्यक्रम राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह के द्वारा आयोजित की गई।
कार्यक्रम कि अध्यक्षता प्रदेश महासचिव मनोज सिंह व संचालन अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद चन्द्रवंशी ने की।
पुण्यतिथी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय सांसद बक्सर सुधाकर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथी बक्सर सांसद सुधाकर सिंह के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित एवं दिप प्रज्वलित कर किया गया।
अपने संबोधन में सांसद सुधाकर सिंह ने कहा की जिस महामानव की पुण्यतिथी आज मना रहे है उस महामानव के दिखाए मार्ग पर चल कर ही सकरात्मक राजनिति, समाज सेवा कर सकते है ।
आज देश की राजनिती चन्द्रशेखर सिंह के विचारों के विपरीत है, हमारे नेता आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जिस समाजवादी विचार के साथ मिलकर किसान, नौजवान,संविधान विरोधी ताकतो के खिलाफ लड रहे है उस लड़ाई को और धारदार करने की आवश्यकता है।
श्री सिंह ने कहा की जब हमारी सरकार थी तो आदरणीय नेता लालू प्रसाद यादव जी,तेजस्वी यादव जी,जगदानंद सिंह जी के द्वारा ही भोजपुर सहित शहाबाद के क्षेत्र मे दर्जनो विकास कार्य विश्वविद्यालय, कॉलेज, अस्पताल, रेल लाइन , केन्द्रीय विद्यालय स्थापित किया गया। इस बार शहाबाद के सभी सिट सहित बड़हरा, आरा को जितकर अपने नेता लालू प्रसाद यादव जी एवं महागठबंधन नेतृत्व को देने का काम करेंगे।
श्रद्धांजली कार्यक्रम में शामिल पूर्व विधायक विजयेंद्र यादव ने कहा की चन्द्रशेखर सिंह जी को सच्ची श्रध्दांजलि उनके मार्ग पर चलकर समाजसेवा करना है और हमारे नेता आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी समाजवाद का प्रखर नायक है।
पूर्व विधान पार्षद लालदास राय ने कहा की इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने से महामानव के विचार और समाजवाद के विचारो को बढ़ावा मिलता है।
श्रद्धांजली अर्पित करने पहुंचे पूर्व विधायक भाई दिनेश ने कहा की चन्द्रशेखर सिंह की पुण्य तिथि पर संकल्पबद्ध होने की जरूरत है और समाजवाद को मजबूत करने की जरूरत है।
वही अध्यक्षता कर रहे मनोज सिंह ने कहा की हमारे नेता आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी ही वास्तविक समाजवाद के धरोहर है।
कार्यक्रम के दौरान बड़हरा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष रितेश सिंह के नेतृत्व मे संयुक्त रूप से मुखिया मुकेश सिंह, समीर सिंह,विजय राम, परमा राय , विनोद सिंह के द्वारा बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा स्वरूप भेट किया गया।
धन्यवाद ज्ञापन राजद नेता दुर्गा पासवान के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सम्मिलित राजद नेता व पूर्व अध्यक्ष जिप भोजपुर हाकिम प्रसाद, नंदकिशोर यादव,महेश यादव जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सोनू राय, अनिल यादव,जिप सदस्य भीम यादव, प्रधान महासचिव रजनीश यादव,सियामति राय , सिपी चक्रवर्ती, गजेन्द्र यादव,मृत्युंजय भारद्वाज,सिदानी सिंह, नंदजी, आकाश, प्रिन्स ठाकुर, तेजू त्यागी,सुभाष यादव,भुवनेश्वर राय, सहित सैकड़ो राजद नेता उपस्थित रहे।


