RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में एसबी कॉलेज की प्राचार्या डा पुनम कुमारी हुई सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 21 सितंबर।आज 21सितंबर को एसबी कॉलेज आरा की प्राचार्या प्रो पूनम कुमारी को अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन द्वारा सम्मानित किया गया।यह आयोजन विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित किया गया। यह सम्मान सिक्किम के राज्यपाल माननीय लक्ष्मण आचार्य के हाथों दिया गया।
रामधारी सिंह दिनकर हिंदी सेवा सम्मान मिलने पर शैक्षणिक जगत के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। प्राचार्या डा पूनम कुमारी ने बताया कि यह सुखद अनुभूति से मैं अति प्रसन्न हूं। हिंदी सेवा के प्रति मेरी अभिरुचि बढी है और और आगे भी रचनाओं का कार्यक्रम जारी रहेगा।
सीनेटर सह हिंदी के प्रोफेसर बलराज ठाकुर ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह का सौभाग्य और सम्मान हर लोगों को नहीं मिलता बल्कि यह विदूषी महिला प्रतिभा का सम्मान है। इससे कॉलेज परिवार, और भोजपुर तथा हिंदी साहित्य सम्मेलन भोजपुर का सम्मान बढा है। ऐसे ही सम्मान मिलते रहने की मंगल कामना है।

Related posts

आरा सांसद ने लोकसभा में उठाया पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार का मामला।

rktvnews

वैशाली:दो दिवसीय कृषि यांत्रीकरण मेला सह प्रदर्शनी का प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मॉरीशस में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाने पर प्रसन्नता व्यक्त की

rktvnews

मध्यप्रदेश:तीसरे चरण के लिए दूसरे दिन 15 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन-पत्र,अब तक कुल 22 अभ्यर्थियों ने दाखिल किये 27 नाम निर्देशन-पत्र।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 08 दिसंबर 25

rktvnews

औरंगाबाद:जिला समन्वय समिति बैठक की गई आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment