RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा: समाहरणालय परिसर में पलाश मार्ट का किया गया उद्घाटन।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)16 अप्रैल।आज समाहरणालय परिसर में जेएसएलपीएस द्वारा संचालित पलाश मार्ट का उद्घाटन जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय तथा उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
मौके पर उपायुक्त श्री जमुआर ने कहा कि दीदियों को आगे बढ़ाने के लिए यह एक अच्छी पहल है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बहुत से उत्पाद जिसको बाजार उपलब्ध नहीं हो पाता था उन सभी उत्पाद को पलाश मार्ट के माध्यम से बाजार उपलब्ध हो रहा है, जिससे की आम नागरिक शुद्ध घरेलु वस्तुओं का आनंद भी उठा पर रहे है।
डीपीएम जेएसएलपीएस ने बताया की ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को इससे जुड़ने से काफी लाभ मिल रहा है। सभी दीदियों को अपनी आजीविका चलाने में काफी मदद मिल रही है साथ ही साथ लोगों को स्वरोजगार का अवसर भी प्राप्त हो रहा है।
विदित हो की यह झारखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को अपना उत्पाद बेचने के लिए एक मंच प्रदान करना है। इस मार्ट में ग्रामीण महिलाओं द्वारा उत्पादित विभिन्न वस्तुओं को प्रदर्शित किया जाता है और बेचा भी जाता है, जिसमें दाल, तेल, साबुन, हर्बल गुलाल, मिष्ठान और अन्य स्थानीय उत्पाद शामिल हैं। पलाश मार्ट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में मदद करना है।
बताते चले की झारखंड सरकार की ओर से स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के माध्यम से पलाश मार्ट की स्थापना की गई है। जिसमें ग्रामीण परिवारों की महिलाओं के द्वारा बनाए हुए उत्पाद को देश के मार्केट में बेचने का अवसर प्रदान करना है।
जेएसएलपीएस द्वारा आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम के मौके पर उपरोक्त के अलावे डीपीएम जेएसएलपीएस विमलेश कुमार शुक्ला, जिला प्रबंधक Jobs & Skill नवल किशोर राजू, BPO-EP शेखर शत्यकेतु, मेराल बिपिएम गीरिजेश शर्मा,दीदी कैफे की दीदीयों सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 में प्रमुख संशोधन पेश किए।

rktvnews

सी-डॉट ने “सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्टिंग के जरिये मोबाइल-सक्षम आपदा लचीलापन” कैटेगरी के लिए यूएन का डब्ल्यूएसआईएस 2024 “चैंपियन” पुरस्कार जीता।

rktvnews

भोजपुर: लापता नाबालिग का शव कुएं से बरामद, विरोध में सड़क जाम।

rktvnews

कोरबा:स्थापित गांव को बेदखल कर विस्थापितों के पुनर्वास का कारनामा करेगी एसईसीएल, माकपा ने कहा : भूमि अधिग्रहण और अवार्ड के प्रावधानों के उल्लंघन के खिलाफ होगा आंदोलन।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान बागेश्वरी मंदिर में चल रहे सुंदरीकरण व निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे बलबल।

rktvnews

हर घर जल” योजनांतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी जनपद स्तरीय कार्यशाला का कलेक्ट्रेट लोक मंच पर किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment