RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

मैं हूं सर्वरूपा…!

चित्र: साभार (सोशल मीडिया)

मैं हूं सर्वरूपा…!

मत हिला मुझे महिला कहकर ,
मैं ही तो तेरी देवी कल्याणी हूॅं ।
मैं ही तो हूॅं बेटी बहन व माता ,
मैं ही तो तेरी मुखरित वाणी हूॅं ।।
महिला शब्द से है चिढ़ मुझको
महिला कह इस्तेमाल किया ।
सहन करती रही मैं महिला बन ,
पल पल मेरा बुरा हाल किया ।।
रहने दो लक्ष्मी शारदा दुर्गा रूप ,
चंडी ज्वाला काली बन जाऊॅंगी ।
मुश्किल होगा फिर मुझे रोकना ,
ऑंधी तूफाॅं से भी टकराऊॅंगी ।।
मैं ही हूॅं नारी रूप में नारायणी ,
मैं ही तो तेरी शक्ति सुदृढ़ हूॅं ।
तुम बन जाओ नर रूप नारायण ,
तेरा सख्त शक्तिशाली रीढ़ हूॅं ।।
तुम हो मर्यादित मेरे राम यदि ,
तो मैं सीता रूपी ही नारायणी हूॅं ।
तुम हो सकल सफलता मेरी ,
मैं भी देवी रूप में कामायनी हूॅं ।।
रचनाकार: अरुण दिव्यांश
(नोट: रचनाकार ने नई दिल्ली के अस्पताल में हार्ट ब्लॉकेज के अपने इलाज हेतु भर्ती होने के दौरान उक्त रचना का सृजन किया है।)

Related posts

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

सारण में कालाजार उन्मूलन को लेकर बीएमजीएफ की टीम ने किया दौरा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 सितंबर 26

rktvnews

भोजपुर:सरकार अवधूत भगवान राम का जन्मोत्सव हर्षौल्लास से आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:वेतन की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस परेड 2025 में सर्वश्रेष्ठ झाँकी का पुरस्कार जीता।

rktvnews

Leave a Comment