
आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 सितंबर।संतो की नगरी गुंडी में सरकार के नाम से विख्यात अंतर्राष्ट्रीय अघोर समुदाय के महासंत श्री अवधूत भगवान राम का जन्मोत्सव उनके जनस्थली स्थान पर धार्मिक माहौल में धूमधाम से मनाया गया । शुक्रवार की सुबह से उक्त स्थल पर अन्य राज्यों और जिलों के श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। सुबह प्रभात फेरो निकालने के बाद उनके तपस्वी स्थल भगवान शंकर के मंदिर में प्रांगण में विधिवत पूजा अर्चना और हवन किया गया। अघोर समुदाय केे गुरु मंत्रोच्चारण से कुछ समय के लिए वातावरण भक्तिमय होने के साथ सभी श्रद्धालु अघोर सम्प्रदाय के आध्यात्मिक धार्मिक रंग में सराबोर हो गए थे। दूर दराज से आए श्रद्धालुओं द्वारा अपने साथ लाए प्रसाद को भोग लगा बड़े पैमाने पर वितरण करने की होड लगी हुई थी। ऐसे पूजा अर्चना के बाद शुद्ध घी का भोग लगा हलुआ का प्रसाद देर शाम तक वितरण किया जा रहा था। जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया । इस पावन अवसर पर गुंडी गांव स्थित मां मैत्रायणी योगिनी सेकेंडरी स्कूल में धार्मिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ अघोरेश्वर के तैल चित्र पर फूल माला चढ़ा और उनके आगे दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान अघोर पंथ के आए संतों द्वारा उनके सरल जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके कथन के अनुसार जीवन निर्वाहन करने का बात बताया। इसके बाद विद्यायल के छात्र छात्राओं द्वारा कई तरह के मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम पेश कर श्रद्धालुओं और दर्शकों का मनमोह लिया। यह कार्यक्रम विद्यालय प्रांगण में देर शाम तक चलता रहा ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने मां मैत्रायणी योगिनी स्मारक , विद्यालय परिवार के साथ प्रधानाचार्य, परिवहन मैनेजर सह मीडिया प्रभारी नितेश सिंह उर्फ मंटू सिंह की भूमिका रही।
