RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:वसंतोत्सव के दूसरे दिन राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष समारोह का आयोजन।

राज्यपाल ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी पर आधारित चैटबॉट” गार्गी नारी शक्ति” का किया अनावरण।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)08 मार्च।वसंतोत्सव के दूसरे दिन राजभवन, देहरादून में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित चैटबॉट ‘‘गार्गी नारी शक्ति’’ का अनावरण किया। इस चैटबॉट के माध्यम से महिलाएं तकनीकी का उपयोग कर कानूनी सहायता, करियर परामर्श, वित्तीय साक्षरता, सुरक्षा उपायों और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित सहायता प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मातृ शक्ति इस चैटबॉट का उपयोग कर तकनीकी रूप से और सशक्त बनेंगी। उन्होंने इस चैटबॉट को तैयार करने वाले सिद्धार्थ माधव और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने अपने संबोधन में नारी शक्ति को समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण धुरी बताते हुए कहा कि नारी सृजन, शक्ति और संस्कार का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं को समान अवसर दिए जाते हैं, तो वे हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करती हैं। बदलते समय के साथ यह जरूरी हैं कि हमारी मातृ शक्ति तकनीकी नवाचार का उपयोग करें। गार्गी चैटबॉट के माध्यम से महिलाएं तकनीकी रूप से सशक्त होंगी। उन्होंने भारतीय संस्कृति में महिलाओं की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि जहां महिलाओं का सम्मान होता है, वहां समृद्धि और प्रगति स्वतः ही आती है। उन्होंने उत्तराखण्ड की महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे न केवल परिवार और समाज को सशक्त बना रही हैं, बल्कि कृषि, व्यापार, शिक्षा, सेना, विज्ञान और तकनीकी क्षेत्रों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Related posts

(‘टोबेको फ्री युवा कैम्पेन’ 60-दिवसीय अभियान)- खाद्य सुरक्षा एवं दवा नियंत्रण टीमें भी करेंगी तंबाकू के विरूद्ध जंग में सहयोग, तंबाकू उत्पादों की बिक्री, सेवन और विज्ञापन पर कोटपा अधिनियम के तहत् कार्यवाही करने के निर्देश

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नोबेल पुरस्कार विजेता एंटोन जेलिंगर से मुलाकात की।

rktvnews

गढ़वा:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गढ़वा में “जल महोत्सव पखवाड़ा” का भव्य शुभारंभ।

rktvnews

आज नमक कुछ ज्यादा था : कीर्ति जायसवाल

rktvnews

ग्रेटर नोएडा में हिप्पो होम्स के नए होम इम्प्रूवमेंट और होम इंटीरियर स्टोर का भव्य शुभारंभ।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:राष्ट्रपति के जमशेदपुर आगमन को लेकर कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त व डीआईजी ने जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों संग कार्यक्रम स्थलों, एयरपोर्ट एवं रूट लाइन का किया निरीक्षण, कारकेड रिहर्सल में हुए सम्मलित।

rktvnews

Leave a Comment