RK TV News
खबरें
Breaking News

समस्तीपुर:डॉ लाभ की रचना “कहू कोन अन्हेर भेलै होली में ” का लोकार्पण।

RKTV NEWS/समस्तीपुर (बिहार)08 मार्च।“समता सदन “, ताजपुर रोड, समस्तीपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता शिवचंद्र प्र राजगृहार की अध्यक्षता में “रंग-भंग-उमंग भौजी के संग ” अनोखा कार्यक्रम का आयोजन होली-मिलन समारोह के रूप में सम्पन्न हुआ। अधिवक्ता समदर्शी राजगृहार को “रंगा सियार ” की उपाधि और शिक्षाविद डॉ परमानन्द लाभ की रचना “कहू कोन अन्हेर भेलै होली मे ” का लोकार्पण विशेष आनंददायक रहे। मुख्य अतिथि की भूमिका में कुसुम पाण्डेय स्मृति साहित्य संस्थान के संस्थापक कवि शिवेंद्र कुमार पांडेय थे।कार्यक्रम का आरंभ डॉ रामसूरत और राजकुमार चौधरी के होली गीत से आरंभ हुआ। प्रवीण चुन्नू का संचालन और साहित्यकार विनयकृष्ण द्वारा विषय -प्रवेश बड़ा हीं उम्दा रहा। गीतकार उदय शंकर चौधरी की होली-गीत-प्रस्तुति ने लोगों को झूमा दिया। पीयूसीएल महासचिव अशोक कुमार वर्मा ने आगत अथितियों का स्वागत किया। डॉ रामसजीवन पाण्डेय, डॉ केशव कुमार सिंह, अरविंद सत्यदर्शी, किशोरी सिंह, प्रो रीता वर्मा, प्रो अंजु कुमारी, रंजनालता आदि ने अपनी-अपनी मोहक रचना का सस्वर पाठ किए। मौके पर सुस्वाद पकवानों का भी लोगों ने लुत्फ उठाया। जमकर रंग-गुलाल उड़ाए गए। लोग एक-दूसरे को गले लगाए। जोगिरा की बरसात ने उपस्थित समुदाय को लोटपोट होने में कोई कसर बांकी नहीं रखा। धन्यवाद ज्ञापन सवर्ण मोर्चा के अध्यक्ष अर्जुन प्र सिंह द्वारा किया गया। मौके पर दर्जनों महिला-पुरुषों ने आहूत रंगारंग कार्यक्रम का आनंद लिया।

Related posts

प्रधानमंत्री 30 जून को पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के जीवन और उनकी जीवन-यात्रा पर आधारित तीन पुस्तकों का विमोचन करेंगे।

rktvnews

जिलाधिकारी ने 3 करोड़ 22 लाख की परियोजना मीतली के मल्टीपरपज निर्माणधीन हाल का किया निरीक्षण!घटिया सामग्री व लापरवाही से हो रहे निर्माण कार्य को देखकर जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त शासन को भेजी जाएगी आख्या।

rktvnews

दुमका:जिले की विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए कई आवश्यक निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

डॉ. मांगी लाल जाट ने सचिव, डेयर एवं महानिदेशक, भाकृअनुप का कार्यभार संभाला।

rktvnews

वैशाली:स्टैंडिंग कमेटी की 31 वीं बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment