RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल:भोजपाल साहित्य संस्थान अंतर्गत मासिक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)08 मार्च।भोजपाल साहित्य संस्थान अंतर्गत मासिक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन राजधानी भोपाल में “भोपाल हाट” में हुआ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष प्रियदर्शी खैरा , मुख्य अतिथि अशोक निर्मल व कार्यकारी अध्यक्ष सुदर्शन सोनी विशिष्ट अतिथि रहे ।
गोष्ठी होली की रचनाओं पर केन्द्रित रही। अशोक गोतम ने ‘ भाई चारा होली’ बिहारी लाल सोनी ने ‘शोर मचाती होली आई’ राजेंद्र राही ने गीत ‘रंग बिरंगे फूल खिले हैं’, सतीष चंद्र श्रीवास्तव ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ वृन्दावन राय सरल ने ‘नफरत के पर काटिए आंगन की दीवार होली पर गिरा दीजिए’ विवेक रंजन श्रीवास्तव ने व्यंग्य ‘गुलाबों को नीलू बनाने की मशक्कत’ , अनिल कोचर ने रचना ‘कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन है’ , चन्द्रभान चंद्र ने ‘कान्हा खोले होली मैं कान्हा की ही होली’ डाक्टर राजेश तिवारी ने ‘पापा मुझे मेरी जमीं तो दें’ , चन्द्रभान राही ने ‘सूरज कितना भी तेज हो जाए समुद्र को सुखाने की दम नही’।
गोकुल सोनी ने ‘होली के तरह तरह के रंग’अपनी क्षणिकाओं में प्रस्तुत किए। अरविंद मिश्रा ने एस डी श्रीवास्तव ने व्यंग्य ‘ संदर्भो का रंग पर्व होली , डाक्टर विमल शर्मा ने ‘हमसे कुछ तो कहा कीजिए’ गजल तो सुदर्शन सोनी द्वारा व्यंग्य ‘2047: आई एआई होली तो का पाठ किया। अशोक निर्मल ने छंद ‘सूखी हर लता ने पल्लव से ढक लिया है आगत फागुन आ गया है ‘अन्य साहित्यकारों ने भी रचना पाठ किया। संचालन चन्द्रभान राही ने किया।

Related posts

भोपाल:ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने मानव संग्रहालय में भारतीय सांस्कृतिक विविधता, लोक परंपराओं एवं सभ्यतागत विरासत का किया अविस्मरणीय अनुभव।

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम” का किया गया आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सरकारी स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिये राज्य सरकार वचनबद्ध : स्कूल शिक्षा मंत्री

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में स्वच्छता रैली सह जागरूकता अभियान का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति का हो रहा है प्रसार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पशु मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment