RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पशु मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन।

जिला स्तरीय पशु मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम में उपायुक्त ने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण।

पशुपालकों को आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर।

उपायुक्त ने कृषकों और कृषि कॉलेज के विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान केंद्र सुजनी का एक्सपोजर विजिट कराने का दिया निर्देश।

मेले में विभिन्न स्टालों के माध्यम से उन्नत नस्ल के पशुओं, उनके उचित रख-रखाव और टीकाकरण की जानकारी दी गई।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)20 मार्च।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पशु मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन आज जिला पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के परिसर में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर पशुपालकों एवं कृषकों को उन्नत एवं वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने तथा पशु-पक्षियों के नियमित टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी गयी। आगे कार्यक्रम के दौरान पशुपालकों को राज्य सरकार की मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के साथ ही केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं-एनएलएम, एलएचडीसीपी, एनएआईपी और एबीआईपी-एसएस सॉर्टेड सीमेन मादा पशु गर्भाधान योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही एलएचडीसीपी के तहत एफएमडी, पीपीआर, ब्रूसेलोसिस, एलएसडी और सीएसएफ जैसे रोगों से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण कराने पर विशेष जोर दिया गया।
इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जिला स्तरीय पशु मेला किसानों के लिए नई तकनीक तथा पशुपालन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने का बेहतर मंच है, कृषक व पशुपालक इसका लाभ उठायें। आगे उन्होंने कहा कि खेती के साथ पशुपालन उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। केवल पारंपरिक खेती पर निर्भर रहने के बजाय यदि किसान पशुपालन को अपनाते हैं, तो उनकी आय में न केवल वृद्धि होगी बल्कि आर्थिक स्थिरता भी आएगी। इसके अलावा उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय कृषकों और रविंद्र नाथ टैगोर कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) सुजनी के एक्सपोजर विजिट कराने का निर्देश दिया, ताकि बेहतर पशुपालन के तरीकों के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों, नई फसल प्रजातियों, और उन्नत कृषि पद्धतियों को जमीनी स्तर पर समझकर, उन्हें अपनी खेती में अपनाना है, जिससे उत्पादकता में वृद्धि हो सके।

उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का किया वितरण

उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत विभिन्न प्रखंडों के लाभुकों के बीच बकरी, बत्तख चूजा और ब्रायलर कुक्कुट पालन से संबंधित परिसंपत्तियों का वितरण किया गया, जिसमे सारवां प्रखण्ड अन्तर्गत बतख पालन हेतु 01, बकरी पालन हेतु 02 लाभुक, सारठ प्रखण्ड में बकरी पालन हेतु 02 लाभुक, देवीपुर प्रखण्ड में 06 बतख पालन हेतु, देखण्ड प्रखण्ड में 12 लाभुक बतख पालन हेतु प्रदान किया गया। साथ ही आयोजित प्रदर्शनी में पशुओं की प्रदर्शनी लगाई गई तथा स्टाल लगाकर पशुपालकों को पशु को पोषक तत्वों, पाचन क्रिया, बीमारी आदि से संबंधित दवा एवं पोषक तत्वों के विषय में जानकारी दी गई, जिसके बाद उपायुक्त समेत सभी अतिथियो ने पशु मेला में वितरण के लिए लाये गये पशुओ तथा विभाग द्वारा का लगाये गये स्टॉल का निरीक्षण किया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा कार्यक्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी आव संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

क्या है?एडवोकेट अमेंडमेंट बिल 2025,जानिए आरा सिविल कोर्ट में कार्यरत भारत सरकार के अधिवक्ता अतुल प्रकाश से।

rktvnews

उत्तराखंड:सरकार के खिलाफ अराजतत्वों की कार्यवाही पर की जायेगी कठोर से कठोर कार्यवाही:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

rktvnews

उज्जैन: 2 प्रत्याशियों ने किया आज नामांकन पत्र दाखिल।

rktvnews

चतरा:डीएमएफटी अंतर्गत नवनियुक्त मेडिकल व पारा मेडिकल कर्मियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

नवादा:आइसीआइसीआइ बैंक ने ट्रैफिक जागरूकता अभियान के लिए एक सौ ट्रैफिक फ्लेसर लाइट और 7 जोड़े ट्रैफिक ट्रॉली ,यातायात पुलिस नवादा को उपलब्ध कराया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 05 मार्च 25

rktvnews

Leave a Comment