RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: जीविका लाइब्रेरी से विद्या दीदी”निशा ” कर रही विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में सहयोग।

विद्या दीदी- गांव में शिक्षा की कड़ी।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)08 मार्च।शिक्षा से समृद्धि और पीढ़ीगत गरीबी के दुष्चक्र को तोड़ने हेतु कृतसंकल्पित जीविका लाइब्रेरी का संचालन राज्य के 100 प्रखंडो में जीविका से सम्बद्ध सामुदायिक संगठनो द्वारा जारी है।जीविका लाइब्रेरी का प्रबंधन जीविका दीदियाँ कर रही हैं। निःशुल्क संचालित जीविका लाइब्रेरी में शिक्षार्थियों को पुस्तकालय से सम्बंधित सेवाओं के व्यवस्थित, सफल एवं प्रभावी संचालन के लिए लाइब्रेरियन के रूप में विद्या दीदी की परिकल्पना को साकार किया गया है l जीविका लाइब्रेरी के संचालन, शिखार्थियों के निबंधन एवं मार्गदर्शन की जिम्मेवारी विद्या दीदी की है। इस जिम्मेवारी को विद्या दीदियाँ शत-प्रतिशन निभा रही हैं।उन्ही में से एक है निशा।निशा लखीसराय जिला अंतर्गत सदर प्रखंड स्थित बालगुदर गाँव की रहने वाली हैं और लक्ष्य जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति, द्वारा संचालित जीविका लाइब्रेरी में बतौर विद्या दीदी अप्रैल 23 से कार्य कर रही हैं l निशा की माँ गनिता देवी जीविका महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं l विद्या दीदी के रूप में बी.ए पास निशा ने अपने जिम्मेवारियों का निर्वहन करते हुए जीविका लाइब्रेरी से अबतक 1 हजार 1 सौ 40 छात्र-छात्राओं को लाइब्रेरी से जोड़ा है।शिक्षा से समृद्धि की ओर बढ़ते कदम की दिशा में इनके अथक परिश्रम से निरंतर शिक्षार्थियों की संख्या में वृद्धि हो रही है।लाइब्रेरी में आने वाले शिक्षार्थियों को करियर निर्माण हेतु मार्गदर्शन के साथ ही जरुरत के अनुसार पुस्तकों की उपलब्धता के साथ ही नौकरी हेतु फार्म भरने में भी सहयोग प्रदान करती हैं।पुस्तकालय में आने वाले शिक्षार्थी पुस्तकालय के साथ ही विद्या दीदी के रूप में निशा को उम्मीद की एक किरण मानते हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री 1 अगस्त को पुणे का दौरा करेंगे।

rktvnews

छत्तीसगढ : राज्यपाल रमेन डेका से राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष ने सौजन्य भेंट की।

rktvnews

रायपुर : प्रदेश के छात्रावासों में दो हज़ार सीटों की वृद्धि होगी : मुख्यमंत्री ने किया आठ करोड़ रुपए से अधिक लागत से बने पाँच कन्या छात्रावासों का शुभारंभ।

rktvnews

बक्सर जिले के डुमराव प्रखंड अंतर्गत कृष्णाब्रह्म में कैरियर काउंसलिंग आयोजित।सैंकड़ों युवाओं ने उठाया लाभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री मोदी का वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय सराहनीय : मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने स्वामी श्रद्धानंद को उनके बलिदान दिवस पर नमन किया।

rktvnews

Leave a Comment