
RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)01 अक्टूबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, दुमका अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में SIR-2026 (विशेष गहन पुनरीक्षण) से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे SIR कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
जामा एवं जरमुंडी में लक्ष्य के अनुरूप हियरिंग नहीं होने पर जताई नाराजगी
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से SIR-2026 के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जामा एवं जरमुंडी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप हियरिंग का कार्य नहीं हो पा रहा है। वहीं, संबंधित मामलों में नोटिस निर्गत करने की प्रक्रिया भी लंबित पाई गई। इस पर उपायुक्त ने लंबित नोटिस को ससमय निर्गत करते हुए हियरिंग की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया।
मतदाताओं को कैंप में आने की आवश्यकता नहीं, BLO घर जाकर करेंगे दस्तावेज संग्रहित
भारत निर्वाचन आयोग के नए दिशा-निर्देशों के आलोक में SIR-2026 की प्रक्रिया के तहत अब मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज जमा करने के लिए कैंप में आने की आवश्यकता नहीं होगी। संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) मतदाताओं के घर जाकर आवश्यक दस्तावेज संग्रहित करेंगे तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित पोर्टल पर दस्तावेजों को अपलोड करेंगे।
उपायुक्त ने इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा सभी पात्र मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
BLO एवं BLO Supervisor को प्रशिक्षण देने का निर्देश
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि BLO एवं BLO Supervisor को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग अथवा फेस-टू-फेस माध्यम से आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप SIR-2026 की प्रक्रिया को सुचारू एवं निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जा सके।
जनसुनवाई के दौरान पंचायत में अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई का निर्देश
समीक्षा के दौरान जरमुंडी प्रखंड से संबंधित जनसुनवाई की स्थिति की भी जानकारी ली गई। उपायुक्त ने जनसुनवाई के दौरान पंचायत में उपस्थित नहीं रहने के मामले में जरमुंडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) एवं अंचल अधिकारी (CO) को स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया।
वहीं, रामगढ़ प्रखंड से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान बीडीओ, रामगढ़ से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त रामगढ़ के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी से भी स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।
दैनिक आधार पर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश
उपायुक्त ने SIR-2026 से संबंधित सभी कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए दैनिक आधार पर प्रगति रिपोर्ट प्राप्त करने को कहा। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
