RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

प्रधानमंत्री श्री मोदी का वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय सराहनीय : मुख्यमंत्री डॉ यादव

भोपाल/ मध्यप्रदेश 26 दिसंबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज “वीर बाल दिवस” के अवसर पर ईदगाह हिल्स स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और सेवा भी दी।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गुरु गोबिंद सिंह एवं उनके चारों साहिबजादों के अद्भुत शौर्य और अतुलनीय बलिदान को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीर बाल दिवस मनाने का सराहनीय निर्णय लिया है, जिसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि गुरू गोविंद सिंह और उनके चारों साहिबजादों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता । उनका यह बलिदान हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उनकी इस शहादत से हमारी संस्कृति और देश की पहचान पूरी दुनिया में है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गुरुद्वारा में गुरू गोबिंद सिंह और उनके चारों साहिबजादों के शौर्य और बलिदान पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गुरुद्वारा में मौजूद बच्चों से मिले और गुरु गोबिंद सिंह और उनके चारों साहिबजादों की शहादत की गाथा पर आधारित पुस्तकें वितरित कीं।

Related posts

दरभंगा:08 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन पत्र पाया गया विधिमान्य।

rktvnews

भारतेंदु हरिश्चंद्र की स्मृति में कवि गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु चार प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ‘ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन के नायक’ का जश्न मनाया।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा 22 में सफल अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

rktvnews

Leave a Comment