RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:विधान सभा अध्‍यक्ष देवनानी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं।

विधान सभा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्‍या पर महिला विधायकों का सम्‍मान।
बेटियों के साथ बेटों को भी संस्‍कारित करने की जरूरत: देवनानी

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)08 मार्च। राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्‍या पर राजस्‍थान विधान सभा में महिला विधायकगण का सम्‍मान किया। श्री देवनानी ने महिला विधायकों के साथ ही प्रदेश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधान सभा अध्‍यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि महिलाएं मूलत: भारतीय संस्‍कृति की रक्षक है। उन्‍होंने कहा कि महिलाएं सकारात्‍मक सोच और अपनी योग्‍यताओं को व्‍यवहार में लाए तथा सामाजिक विसंगतियों को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
श्री देवनानी ने कहा कि महिलाएं प्रोफेशनल के साथ ईमोशनल बने। महिलाएं ही महिलाओं की भावनाओं को अच्‍छी तरह समझ सकती है। श्री देवनानी ने कहा कि महिलाएं बेटियों के साथ बेटों को भी संस्‍कारित करें। श्री देवनानी ने कहा कि भारतीय संस्‍कृति में नारी को पूरा सम्‍मान दिया जाता है।
श्री देवनानी ने कहा कि बच्‍चों के साथ अधिक से अधिक समय व्‍यतीत करने का प्रयास करें। प्रात: और सांयकाल में तो आवश्‍यक रूप से बच्‍चों के साथ बैठें, उनसे बाते करें और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में बच्‍चा हो या बडा सभी मन ही मन अपनी समस्‍याओं से जूझते रहते हैं। बच्‍चों को अवसाद से बचाने के लिए उनके मन की बातों को समझना आवश्‍यक है।
श्री देवनानी ने इस मौके पर राजस्‍थान विधान सभा की महिला विधायकों को सम्‍मानित किया। इस मौके पर सरकारी मुख्‍य सचेतक जोगेश्‍वर गर्ग और प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा सहित राजस्‍थान विधान सभा की महिला अधिकारीगण मौजूद थी।

Related posts

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:बिहार दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण के द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन।

rktvnews

35 विदेशी फिल्म परियोजनाओं को वर्ष 2023 में भारत में फिल्म निर्माण की अनुमति दी गई: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

rktvnews

पटना : भगत सिंह की शहादत दिवस पर साम्राज्यवाद विरोधी विरासत को मजबूत करने का संकल्प।

rktvnews

वर्तमान में जारी धान की खरीद से 1 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हुए।

rktvnews

देवघर:बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम जलार्पण को लेकर नए फुट ओवरब्रिज का हुआ सफल परीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment