RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)08 मार्च।महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्रीमती राजवाड़े ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा और हौसला देता है। मातृ शक्ति ने हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है और अपनी क्षमता और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं काबिल और मेहनती हैं। राज्य सरकार ने महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई प्रावधान किये हैं। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। श्रीमती राजवाड़े ने आह्वान किया है कि बेटों के समान बेटियों को भी पढ़ने और आगे बढ़ने के सभी अवसर उपलब्ध कराएं। महिलाओं को विकास के समान अवसर मिलने से ही हम एक मजबूत और विकसित समाज की कल्पना को साकार कर पाएंगे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 28 अप्रैल 25

rktvnews

धरा की रक्षा हमारी सुरक्षा: अरुण दिव्यांश।

rktvnews

पिथौरागढ़:वार्षिक जिला योजना 2024-25 पर विचार विमर्श हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री मोदी “मन की नही जन की करे बात” : मनोज सिंह (प्रदेश महासचिव राजद)

rktvnews

भोजपुर:दिशा एक प्रयास का संकल्प, साल भर में बनाएंगे बाल विवाह मुक्त भोजपुर : सचिव डा सुनीता

rktvnews

जयपुर:प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर हितधारक कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment