RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:देशी शराब बनाने वालों पर डीएम की पैनी नज़र, कहा पहचान कर करें कार्रवाई।

भूमि विवाद और अवैध शराब की रोकथाम को ले डीएम ने की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर )07 मार्च।आज भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में भूमि विवाद एवं अवैध शराब की रोकथाम को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि देसी शराब बनाने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी थाना एवं मद्य निषेध विभाग की टीमें अवैध शराब के खिलाफ नियमित छापेमारी सुनिश्चित करें और जब्त शराब के शीघ्र विनष्टीकरण की प्रक्रिया को तेज करें।
इसके अलावा, जिलाधिकारी ने शनिवारीय बैठक से जुड़े मामलों को भू समाधान पोर्टल पर शीघ्र एंट्री कर अविलंब निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को इन मामलों का सतत अनुश्रवण करने को कहा।
इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी (आरा सदर, पीरो, जगदीशपुर), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (आरा सदर, पीरो, जगदीशपुर), सहायक आयुक्त (उत्पाद), जिला खनन पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

13 मई 23 को लगने वाले लोक अदालत के लिए अधिक से अधिक वादों के निष्पादन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर के तत्वाधान में बैठक आयोजित।

rktvnews

बागपत प्रशासन की अभिनव पहल ‘आंचल’,प्रदेश का पहला स्तनपान कक्ष बड़ौत बस डिपो पर होगा स्थापित।

rktvnews

जियोभारत फोन पर फ्री में मिलेगा यूपीआई भुगतान अलर्ट, जियोसाउंडपे सर्विस लॉन्च।

rktvnews

बीएसएनएल ने दिवाली पर एक महीने के लिए मुफ्त मोबाइल सेवाओं का ऑफर दिया।

rktvnews

सरकार ने वनस्पति तेल उत्पादन एवं उपलब्धता (विनियमन) संशोधन आदेश का अनुपालन न करने पर खाद्य तेल कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान,निजी न्यूज चैनल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment