RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: उत्तराखंड सचिवालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव ने की शिरकत।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)07 मार्च।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड सचिवालय संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कार्मिकों तथा होमगार्ड्स को सम्मानित किया।
मुख्य सचिव ने सचिवालय के सभी कार्मिकों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेरा सभी से आग्रह है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम महिलाओं को समानता का अधिकार देने का संकल्प लें | हम सभी को प्रतिज्ञा करनी होगी कि यदि हम अपने आस पास परिवार या समाज में कहीं भी महिलाओं के प्रति किसी प्रकार का भेदभाव देखें तो उसके खिलाफ आवाज उठाएंगे। हमें महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य सुधार के लिए विशेष प्रयास करने की जरूरत है, इससे हम पूरे समाज और देश में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। विकसित भारत सशक्त उत्तराखण्ड के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमें अपनी आधी आबादी को बराबरी का अधिकार देते हुए कार्यबल में शामिल करना होगा। यदि हमें जीएसडीपी को दोगुना करने का लक्ष्य जल्द पूरा करना है तो अधिक से अधिक महिलाओं को भी वर्कफोर्स से जोड़ना होगा।
इस कार्यक्रम में सचिवालय के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

देवघर के 47वें उपायुक्त के रूप में शशि प्रकाश सिंह ने निवर्तमान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा से पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

दुमका:पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थी करेंगे IIT खड़गपुर का शैक्षणिक भ्रमण।

rktvnews

एक बार और जाल फेंक रे मछेरे! जाने किस मछली में……

rktvnews

09 सितंबर को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां पूरी!आमजनों की सुविधा के लिए 22 बेंचों का किया गया है गठन।

rktvnews

भोजपुर:कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह का स्वागत।

rktvnews

एसटीपीआई ने 33वां स्थापना दिवस मनाया: भारत के तकनीकी भविष्य के निर्माण में योगदान के तीन दशकों का जश्न।

rktvnews

Leave a Comment