RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री ने जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माणाधीन टर्मिनल का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के दिये निर्देश।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )04 सितम्बर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माणाधीन टर्मिनल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को बचे हुये कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने हवाई अड्डे के विस्तारीकरण कार्य की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के समीक्षा कक्ष में विस्तारीकरण कार्य से संबंधित एक समीक्षा बैठक हुयी। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री को एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के मास्टर प्लान की विस्तृत जानकारी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से एयरपोर्ट के अधिकारियों ने दी।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना एयरपोर्ट पर और बेहतर सुविधाओं के लिए विस्तारीकरण के तहत जो भी जरुरी कार्य हैं वो किये जा रहे हैं। पटना एयरपोर्ट पर हवाई जहाजों के सुचारु आवागमन को लेकर विस्तारीकरण कार्य जल्द पूरा करें। राज्य सरकार से जो भी मदद की जरूरत होगी उसे पूरा किया जायेगा। हवाई अड्डा परिसर के पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था करें और हवाई अड्‌डा से कनेक्टिविटी को बेहतर बनायें ताकि कम से कम समय में लोग यहां पहुँच सकें।
निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, वित्त विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप आर० पुदकल कट्टी, बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के विशेष सचिव निलेश रामचन्द्र देवरे, जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा एवं जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पटना के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

दुमका:सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत प्रभात फेरी का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:अब पक्षियों के साथ कृष्ण मृग की अठखेलियों से आबाद हो रहा केवलादेव राष्ट्रीय पक्षी उद्यान! लगभग दो दशक के बाद कृष्ण मृग के शावक का हुआ जन्म।

rktvnews

भोजपुर:ओडिशा में आयोजित आईलाज के राष्ट्रीय सम्मेलन में अधिवक्ता अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने की शिरकत,जानकारी की साझा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

नूतन मंगल वर्ष पर की गई मंगल कामना।

rktvnews

भोजपुर: आरा के दिगंबर जैन भगवान महावीर स्वामी जल मंदिर में भक्तामर पाठ का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment