RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के रूप में धनसोई बाईपास पथ का होगा निर्माण।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)06 मार्च।आज जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल द्वारा 2 लेन धनसोई बाईपास पथ के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 15 फरवरी 2025 को बक्सर जिले में प्रगति यात्रा के दौरान बक्सर जिलान्तर्गत 2 लेन धनसोई बाईपास पथ कि0मी 0.00 से 4.50 के निर्माण के लिए घोषणा की गई थी। जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति मंत्रिपरिषद द्वारा रिकॉर्ड समय में दिनांक 25 फरवरी 2025 को प्रदान की गई।
2 लेन धनसोई बाईपास पथ निर्माण के लिए कुल 9824.90 लाख रूपये (अनठानबे करोड़ चौबीस लाख नब्बे हजार रूपये मात्र) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान में धनसोई बाजार के काफी व्यस्त होने एवं धनसोई बाजार पथ के संर्कीण होने के कारण प्रायः जाम की समस्या उत्पन्न होती है।
जिलाधिकारी ने आगे बताया कि सरकार के इस निर्णय से बक्सर से धनसोई, सिसौंदा आदि एवं रोहतास जिला जाने में भी आमजनों को सुगम यातायात की सुविधा तथा समय की बचत होगी। इसके साथ साथ धनसोई बाजार को जाम की समस्या से निजात मिलेगा एवं व्यवसाय के नए अवसर मिलेगा।
बाईपास निर्माण से बक्सर एवं रोहतास जिला के बीच आर्थिक, व्यावसायिक एवं सामाजिक गतिविधियों तेज होगी।
कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल बक्सर ने बताया कि प्रस्तावित बाईपास का एलाइनमेंट धनसोई बाजार से 01 किलोमीटर पहले से शुरू होकर सिसौंदा से 100 मीटर आगे तक होगा। प्रस्तावित पथ की कुल लंबाई 4.5 कि०मी० है। प्रस्तावित कुल चौड़ाई 12 मीटर है। जिसमें 7 मीटर carriage way एवं सड़क के दोनों ओर 2.5 मीटर शोल्डर रहेगा। वर्तमान में धनसोई बाजार के पास पथ 04 मीटर से 5.5 मीटर तक चौड़ा है।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर सदर, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल बक्सर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजपुर, अंचलाधिकारी राजपुर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आम जन उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर पुलिस ने कंटेनर ट्रक में तस्करी की जा रही शराब की भारी मात्रा को किया बरामद।

rktvnews

उज्जैन के नागरिक सिंहस्थ संबंधी कार्यों में सहयोग कर पेश कर रहे हैं नई मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय एवं रेल मंत्रालय ने ‘प्रोजेक्ट स्मार्ट’ के लिए जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) के साथ संयुक्त रूप से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

rktvnews

पटना:साहित्य सम्मेलन की कार्य-समिति तथा अन्य समितियों का हुआ पुनर्गठन।

rktvnews

झारखंड:चतरा:अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चतरा उत्पाद विभाग की कार्यवाई।

rktvnews

राजस्थान :राज्य सरकार 5 से 20 जून तक चलाएगी ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान।

rktvnews

Leave a Comment