RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

झारखंड:चतरा:अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चतरा उत्पाद विभाग की कार्यवाई।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)21 अक्टूबर।आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिपथ रखते हुए उपायुक्त चतरा रमेश घोलप एवं अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरिया के निर्देश पर आज दिनांक 21.10.2024 को अंचलाधिकारी टंडवा के नेतृत्व में उत्पाद विभाग एवं टंडवा थाना की संयुक्त टीम के द्वारा टंडवा थाना अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध महुआ चुलाई शराब, बीयर एवं विदेशी शराब जब्त और विनष्ट किया गया। छापामारी में 03 व्यक्तियों को अवैध शराब रखने एवं अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया।

प्रदर्श का विवरण :
1. विदेशी शराब = 27.000 लीटर
2. बीयर = 63.000 लीटर
3. अवैध महुआ चुलाई शराब = 616 लीटर करीब (जब्त एवं विनष्ट)

आरोपीयों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है।
अधीक्षक उत्पाद, चतरा के द्वारा जानकारी दी गई कि उपायुक्त महोदय के निर्देशानुसार आदर्श आचार संहिता लागू होने के पूर्व से हीं जिले में अभियान चलाकर लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध इसी प्रकार सघन छापामारी अभियान जारी रहेगा।

Related posts

पटना:राज्य में 5 नए औद्योगिक क्षेत्र का होगा गठन।

rktvnews

पश्चिम चंपारण:मिशन परिवार विकास के तहत 5 दिवसीय “सारथी रथ” अभियान की शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर: जिला कांग्रेस कार्यालय में बापू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 मई 24

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 जुलाई 24

rktvnews

भोजपुर:पचास सीटों पर चुनाव लड़ेगा जनसंघ:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

Leave a Comment