RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समारोह का नेतृत्व करेंगी।

8 मार्च को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा ‘नारी शक्ति से विकसित भारत’ विषय पर राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 06 मार्च।केंद्र सरकार 8 मार्च, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाएगी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘नारी शक्ति से विकसित भारत’ विषय पर एक राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन आयोजित कर रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी और विशिष्ट अतिथि भी शामिल होंगे। इस अवसर पर #SheBuildsBharat के माध्यम से एक व्‍यापक अभियान भी चलाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों तथा दिल्ली पुलिस की महिला अधिकारियों के साथ-साथ ‘मेरा युवा भारत’ के स्वयंसेवक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की सदस्य आदि भाग लेंगी। इसके अतिरिक्त, विभिन्न मंत्रालयों/विभागों की महिला अधिकारियों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में विश्व बैंक, यूनिसेफ, यूएन महिला, यूएनडीपी, यूएनएफपीए जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
उद्घाटन सत्र के बाद, दिनभर उच्च स्तरीय पैनल चर्चा कार्यक्रम जारी रहेगा। इस दौरान, तीन तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें एसटीईएम, व्यवसाय, खेल, मीडिया और शासन से जुड़ी प्रतिष्ठित महिला नेता एक साथ मंच पर मौजूद रहेंगी।
अग्रणी और प्रखर व्यक्तित्व-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की 50वीं वर्षगांठ पर अतीत को झांकना और आगे बढ़ना
इस सत्र में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, व्यापार, खेल, मीडिया और शासन से जुड़ी प्रतिष्ठित महिला नेता अपने अनुभव साझा करेंगी और भावी पीढ़ियों को प्रेरित करेंगी।
महिला शक्ति का लाभ उठाना–वित्तीय समावेशन में सफलता
यह सत्र वित्तीय समावेशन, उद्यमशीलता और अर्थव्यवस्था में महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित होगा।
नेतृत्व में महिलाएं-पंचायत से संसद तक राजनीतिक नेतृत्व के माध्यम से लैंगिक समानता में तेजी लाने के लिए नीतियों और रूपरेखा पर आधारित चर्चा।
एक अद्वितीय डिजिटल मीडिया और इंटरैक्टिव जोन वास्तविक समय की चर्चाओं, मल्टीमीडिया प्रदर्शनों और कहानियों के माध्यम से प्रतिभागियों को जोड़ेगा तथा प्रगतिशील भारत के निर्माण में महिलाओं के योगदान को प्रदर्शित करेगा।
व्यापक पहुंच और सहभागिता के लिए इस कार्यक्रम का दूरदर्शन, वेबकास्ट लिंक, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और विश्व बैंक लाइव पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत सरकार परिवर्तनकारी नीतियों और पहलों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के अपने संकल्‍प में दृढ़ है। जैसे-जैसे भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा, नारी शक्ति आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की आधारशिला बनी रहेगी।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम को बधाई दी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारतीय ज्ञान परम्परा की महानायिका पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन चरित्र है प्रेरणापुंज : उच्च शिक्षा मंत्री

rktvnews

आयुष मंत्रालय विश्व होम्योपैथी दिवस 2025 पर वैश्विक होम्योपैथी बिरादरी को गांधीनगर के विशाल सम्मेलन में साथ लाया।

rktvnews

सरकार है आपदा से प्रभावित परिजनों के साथ खड़ी,की जाएगी हर संभव मदद-रेखा आर्या

rktvnews

भारतीय बाजार में आयातित स्टॉक आने तक सरकार राष्ट्रीय सुरक्षित भंडार से अरहर (तुअर) जारी करेगी, अरहर दाल का वितरण पात्र मिल मालिकों के बीच ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से किया जाएगा

rktvnews

नवरात्र विशेष:नवदुर्गा (नवरात्रि) में माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप श्री शैलपुत्री जी की उपासना विधि।

rktvnews

Leave a Comment