RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:यूएनडीपी ने की बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यों की सराहना।

बिहार में आपदा जोखिम प्रबंधन के लिए संयुक्त कार्यक्रम पर चर्चा।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)13 जून।बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सभागार में गुरुवार को उपाध्यक्ष डॉ. उदय कान्त की अध्यक्षता तथा सदस्य पारस नाथ राय के मार्गदर्शन में एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) की भारत में रेजिडेंट प्रतिनिधि इजाबेल सान पांच सदस्यीय अपनी टीम के साथ उपस्थित रहीं। बैठक में यूएनडीपी के प्रतिनिधियों ने फिल्म के माध्यम से प्राधिकरण द्वारा निर्मित नीतीश पेंडेंट, बीएसडीआरएन (BSDRN) नेटवर्क, मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम, सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम, सामुदायिक स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम, भूकंपरोधी घर निर्माण हेतु राज मिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम, दिव्यांग आपदा सुरक्षा कार्यक्रम, अस्पताल अग्नि सुरक्षा कार्यक्रम, ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम सहित AR/VR व अनय आधुनिकतम तकनीक के माध्यम से जन जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की।
प्राधिकरण के कार्यक्रमों की जानकारी पाकर इजाबेल सान काफी प्रभावित हुईं। उन्होंने प्राधिकरण द्वारा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अभिनव तकनीकी प्रयोगों की सराहना करते हुए कहा, “मैं काफी आनंदित हूँ कि मुझे प्राधिकरण आने का मौका मिला।” उन्होंने बिहार राज्य में साथ मिलकर कार्य करने के लिए रुचि दिखाई और बिहार के कार्यक्रमों को यूएनडीपी के माध्यम से अन्य राज्यों में प्रचार-प्रसार करने की इच्छा जाहिर की। साथ ही उन्होंने बिहार में आपदा जोखिम प्रबंधन के क्षेत्र में अपने तकनीकी योगदान देने की भी इच्छा व्यक्त की। उन्होंने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अन्य विभागों की सहभागिता को मजबूत करने के लिए विभागीय आपदा प्रबंधन योजना का निर्माण करने, पटना का शहरी आपदा प्रबंधन योजना को सुदृढ़ कर लागू कराने में तकनीकी सहयोग प्रदान करने, DRR रोडमैप के क्रियान्वयन व अनुश्रवण हेतु एक रूपरेखा तैयार कर डैशबोर्ड का निर्माण करने, आपदा प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारियों का प्रशिक्षण एवं अन्य राज्यों में बेहतर कार्यों को सीखने के लिए क्षेत्र भ्रमण आदि के क्षेत्र में प्राधिकरण के साथ मिलकर कार्य करने हेतु चर्चा की।
उपाध्यक्ष डॉ. उदय कान्त ने यूएनडीपी द्वारा दिए गए प्रस्ताव का स्वागत किया एवं भविष्य की कार्य योजना को लागू करने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने इजाबेल सान के प्रश्न पर बिहार में महिलाओं को आपदा से बचाने की तैयारियों पर जवाब देते हुए कहा कि प्राधिकरण के अध्यक्ष-सह मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में प्राधिकरण 1.5 करोड़ आशा दीदियों के माध्यम से तथा राज्य में 50% महिला आरक्षण की नीतियों के प्रभावशीलता से आपदा से बचाव एवं प्रबंधन के लिए कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि आपदा जोखिम प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन के बारे में यूएनडीपी का अनुभव बिहार को प्रभावी आपदा न्यूनीकरण उपायों की योजना बनाने में मदद कर सकता है। यूएनडीपी के अनुभव से बीएसडीएमए की क्षमता निर्माण कार्यक्रमों को बढ़ावा मिल सकता है और बीएसडीएमए को अपनी आपदा जोखिम प्रबंधन प्रणाली में खामियों की पहचान करने में मदद मिल सकती है।
सदस्य पारस नाथ राय ने प्राधिकरण के सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम एवं स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में महिलाओं के आपदा प्रबंधन हेतु प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर प्राधिकरण के सचिव मीनेन्द्र कुमार, विशेष सचिव आशुतोष सिंह सहित प्राधिकरण के पदाधिकारीगण एवं यूएनडीपी के राष्ट्रीय कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चिरंजीव, कार्यक्रम विश्लेषक शुभम् टंडन तथा सलाहकार श्री चंदन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राधिकरण के वरीय सलाहकार डॉ. अनिल कुमार ने किया।

Related posts

बिहार सरस मेला 2023: देश के विभिन्न प्रदेशों के परिधान एवं कलाकृतियों ने आगंतुकों का मोहा मन।

rktvnews

जयपुर:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शान्ति एवं अहिसा विभाग द्वारा किया गया सघन वृक्षारोपण।

rktvnews

लॉमेन ने बिहार में अपनी उपस्थिति बढ़ाते हुए मुजफ्फरपुर में अपना पहला स्‍टोर खोला।

rktvnews

जियो की बढ़त बरकरार, मोबाइल और ब्रॉडबैंड दोनों में नंबर वन: जेएम फाइनेंशियल।

rktvnews

दूसरे एसीटीसीएम बार्ज की डिलीवरी, एलएसएएम 16 (यार्ड 126)

rktvnews

नवादा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने हरिश्चन्द्र स्टेडियम में खेल भवन में चल रहे लोक सभा आम निर्वाचन 2024 से संबंधित सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment