
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 मार्च। मंगलवार को आईएमए जिला इकाई द्वारा पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश का सम्मान समारोह जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
जिला सचिव डॉ. संगीता सिंह ने डॉ. भवेश को गुलदस्ता और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। पद्मश्री डॉ. भवेश‘ ने कहा कि अधिकतर लोग धन प्राप्ति की होड़ में लगे हैं, जबकि जीवन का लक्ष्य सिर्फ धन प्राप्ति तक ही सीमित नहीं, कुछ ऐसा कार्य करें, जो समाज के लिए मिसाल बने। पद्मश्री सम्मान कर्तव्यबोध का एहसास दिलाता है। जिले में करीब 55 हजार मुसहर जाति के लोगों की आबादी है। उनमें से मात्र 300 मैट्रिक, डेढ़ दर्जन से कम स्नातक और आधा दर्जन से कम स्नातकोत्तर हैं। पांच से सात प्रतिशत साक्षरता दर है। डॉ. विजयलक्ष्मी शर्मा ने कहा कि वे डेढ़ दशक पूर्व से मुसहर समाज के लोगों के लिए आयोजित होने वाले कैंप में भाग लेती रही। डाॅ एसके रूंगटा ने प्रशस्ति पत्र पढ़ते हुए कहा कि डाॅ भवेश बहूमुखी प्रतिभा के धनी हैं। डाॅ पी सिंह ने कहा कि समाज सेवा के साथ अध्यात्म के प्रति भी काफी लगाव रखते हैं। माॅ आरण्य देवी मंदिर का इनके द्वारा शुभारम्भ इसका उदाहरण है। डॉ. राजेश कुमार सिंह ने शाॅल देकर सम्मान किया। समारोह में में डॉ. जीत शर्मा, डॉ. विजयलक्ष्मी शर्मा, डॉ. आरएन शर्मा, डॉ. वीएन राय, डॉ. कन्हैया सिंह (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. केके सिंह, डॉ. नवीन सिंह, डॉ. बीके शुक्ला, डॉ. जीवेश, डॉ. रामकृष्ण, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. विकास, डॉ. बालाजी श्रीवास्तव, डॉ. अभय आनंद, डॉ. नरेश प्रसाद, डॉ. राणा वीरेंद्र, डॉ. अमित सिंह, डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. गुंजन सिंह, डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. अशोक कुमार पांडेय डॉ. सुनीति प्रसाद आदि चिकित्सक काफी संख्या में थे।
