RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में खेल एवं पर्यटन विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)11 दिसंबर। बुधवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में खेल एवं पर्यटन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की।
समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिले के विभिन्न पर्यटक स्थलों के सुंदरीकरण एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
समीक्षा में जिन प्रमुख स्थलों के कार्य शामिल थे, उनमें बासुकीनाथ धाम के तोरण द्वार, मलूटी में विद्युत व्यवस्था, बस स्टैंड के समीप स्थित स्विमिंग पूल में जल निकासी व्यवस्था, तथा तातलोई में निर्माण कार्य शामिल हैं।
बैठक में खेल एवं पर्यटन विभाग के अधिकारी, विभिन्न विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:योग जीवन जीने की पद्धति, भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति के लिए जरूरी: उपायुक्त

rktvnews

भोपाल के सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में मनाया गया पहला अंतरिक्ष दिवस।

rktvnews

भोजपुर:आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने सुनी जनता की समस्याएं।

rktvnews

बागपत:लिंग परीक्षण रोकने एवं भ्रूण लिंग संबंधी कानूनों की जागरूकता को ले कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त राजीव रंजन ने जिला स्तरीय समारोह में JAC, CBSE एवं ICSE 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को किया सम्मानित।

rktvnews

राजस्थानी संस्कृति की अद्भुत प्रस्तुतियाँ, पद दंगल और रिम भवई की प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्र मुग्ध।

rktvnews

Leave a Comment