
आरा/भोजपुर 23 जनवरी।कल बुधवार को पटना में आयोजित कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी भोजपुर ने जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर समारोह की सफलता की समीक्षा की । बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए अनेक कार्य किया, जिससे पिछड़ा और अतिपिछड़ा समाज में जागृति पैदा हुईं ,लेकिन उनके नाम पर राजनीति कर सत्ता का सुख भोगने वाले लालू प्रसाद और नितीश कुमार ने उनके विचारों को तिलांजलि देकर उस कांग्रेस की गोद में जा बैठे जिसने लोकतंत्र का चीरहरण कर देश को आपातकाल में ढकेलने का काम किया। लोगों के उपर विभिन्न मुकद्दमे दर्ज कर उनको जेल में बंद कर दिया, लेकिन अपने क्षणिक लोभ में विचारों को तिलांजलि देकर सत्ता पर काबिज हो गए हैं। वही भाजपा ने पिछड़ा वर्ग को सम्मानित करते एक पिछड़े को देश का प्रधानमंत्री बनाया। साथ ही पिछड़ा वर्ग के लिए अनेक कार्य किया, जिससे पिछड़ा वर्ग का उत्थान हुआ।
बैठक में अतिपिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष रितु राज ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह को लेकर तैयारी पूर्ण कर ली गई है।भोजपुर जिला से कार्यकताओ का हुजूम विभिन्न साधनो से मिलर स्कूल मैदान पहुंचेंगे।कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष सहित सुरेन्द्र प्रजापति, अरूण चंद्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी,हरेन्द्र चंद्रवंशी, शेखर प्रसाद, सहित अन्य लोग शामिल हुए।


